{"_id":"5c3eb908bdec22737d20b779","slug":"e-summit-will-give-new-dimension-to-entrepreneurship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ई-समिट में उद्यमिता को नया आयाम देंगे हरकोर्टियंस, लाखों के इनाम जीतने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-समिट में उद्यमिता को नया आयाम देंगे हरकोर्टियंस, लाखों के इनाम जीतने का मौका
Wed, 16 Jan 2019 02:00 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Jan 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
एचबीटीयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्थित हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) ने आगामी नौ व दस फरवरी को विश्वविद्यालय में ई-समिट आयोजित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। बुधवार को इस पर फैसला हो जाएगा। बिजनेस और स्टार्टअप में दिलचस्पी रखने वाले छात्र समिट में होने वाली उद्यमिता संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर लाखों का इनाम जीत सकते हैं। स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत कर अनुदान पा सकते हैं।
इस समिट में उद्योग जगत से देश की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। यही नहीं, अन्य कॉलेज के छात्रों के लिए कार्यशालाएं, बिजनेस प्लान कॉम्पिटिशन, बिजनेस क्विज, सीईओ टॉक आदि का भी आयोजन किया जाएगा।
इनके विजेताओं को लाखों का इनाम मिलेगा। इसी दौरान एचबीटीयू में इंक्यूबेशन सेंटर को भी शुरू करने की तैयारी है। इस इंक्यूबेशन सेंटर में विश्वविद्यालय के छात्रों को खुद का स्टार्टअप शुरू करने के लिए संसाधन दिए जाएंगे। स्टार्टअप के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी वेंचर कैटेलिस्ट के विशेषज्ञ छात्रों की मेंटरिंग करेंगे और उन्हें फंड भी दिलाएंगे।

डेमो पिक
20 साल का विजन तैयार होगा
एचबीटीयू के कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में सभी डींस के साथ बैठक की। इसमें रिसर्च, इनोवेशन, एकेडमिक मामलों को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। तय हुआ कि विश्वविद्यालय में अगले बीस साल का विजन तैयार किया जाएगा। उसी के अनुरूप विश्वविद्यालय में विकास कार्य किए जाएंगे।
इस सत्र से शुरू हो जाएगा एमबीए
कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने बैठक में एमबीए कोर्स शुरू करने को लेकर प्रशासनिक दस्तावेजों की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि एमबीए का पाठ्यक्रम सेल्फ फाइनेंस होगा और सत्र 2019-20 से इसे शुरू कर दिया जाएगा। कोर्स शुरू करने के लिए एआईसीटीई के नियमों को भी पूरा किया जाएगा।