फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   E-rickshaw took the lives of elderly woman

ई-रिक्शा ने ली बुजुर्ग महिला की जान

Tue, 15 Sep 2015 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 15 Sep 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw took the lives of elderly woman
जिसका डर था वही हुआ। अराजकता का पर्याय बन चुके ई-रिक्शा ने बादशाही नाका थाने के पास सोमवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने रिक्शे में इतनी जोर से टक्कर मारी कि महिला उछल कर नीचे गिरी और दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर भाग निकला। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ई-रिक्शा और चालक की तलाश कर रही है।
इतवरिया देवी (70) कैंट के लाल कुर्ती तोपखाना में रहती थीं। इनके पति दिवंगत बाबूलाल कैंटोमेंट बोर्ड में नौकरी करते थे। पोते पवन ने बताया कि दादी दोपहर में दलेलपुरवा डिप्टी पड़ाव अपनी बेटी विद्या के घर रिक्शे से जा रही थीं।
विज्ञापन


बादशाही नाका थाने के पास पीछे से ई-रिक्शा चालक ने रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे दादी और रिक्शा चालक दोनों गिर कर घायल हो गए। बाद मे पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई जहां दादी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed