फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   E rickshaw collides with pickup in Farrukhabad two died in accident

Farrukhabad: ई-रिक्शा की तंबाकू लदी पिकअप से भिड़ंत, हादसे में दो की मौत, कई लोग घायल

Tue, 02 Jan 2024 10:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कायमगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कायमगंज Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 02 Jan 2024 10:44 PM IST
सार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सवार दो यात्रियों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों का सीएचसी में उपचार जारी है।

विज्ञापन
E rickshaw collides with pickup in Farrukhabad two died in accident
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद रोड पर गांव दमदमा के पास ई-रिक्शा व तंबाकू लदी पिकअप की भिड़ंत में ई-रिक्शा सवार दो यात्रियों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार जारी है। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी ब्रजभान की 60 वर्षीय पत्नी रेशमा अपनी बेटी रेशमा के घर पटियाली क्षेत्र के गांव नगला भजाय गईं थीं। मंगलवार वे बेटी के साथ वापस आ रहीं थीं। दमदमा के पास अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा में सवार रेशमा, उनकी बेटी मोनी, मोनी की दो वर्षीय बेटी श्रुति, 1 वर्षीय पुत्र रितिक घायल हो गए। सात वर्षीय पुत्र अभय की मौत हो गई। गांव पपड़ी मिलकिया निवासी 65 वर्षीय माया देवी को उनका पुत्र अबधेश उन्हें लेकर घर जा रहा था। माया देवी की मौत हो गई। इसके साथ ही गांव पपड़ी मिलकिया निवासी 55 वर्षीय सुशीला देवी, 28 वर्षीय वैष्णो देवी घायल हो गईं। सभी घायलों इलाज जारी है। सीओ व पुलिस मौके पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed