Kanpur: उन्नाव रूट पर हर 15-15 मिनट में मिलेंगी बसें, सोमवार से सुबह छह से रात आठ बजे तक चलेंगी ई-बसें
कानपुर से उन्नाव रूट पर ई-बसों के संचालन को हरी झंडी मिल गई है। बसें सोमवार से सुबह छह से रात आठ बजे तक चलेंगी। इस रूट पर हर 15-15 मिनट में बसें मिलेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर से उन्नाव के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शनिवार को शुभारंभ हो गया। उन्नाव के टैक्सी स्टैंड से भाजपा सांसद साक्षी महाराज, विधायक पंकज गुप्त और ई-बस सेवा के प्रबंधक आरके उपाध्याय की मौजूदगी में बस को हरी झंडी दिखाई गई। आरके उपाध्याय ने बताया कि यह बसें सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक चलेगी।
इस रूट पर सोमवार से 15 ई-बसें चलना शुरू हो जाएंगी। बड़ा चौराहे से हर 15-15 मिनट में बसें मिला करेंगी। अभी कानपुर के अहिरवां में ई-बस डिपो में 100 इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी हैं। इन्हें अन्य रूटों पर बढ़ाने के लिए 100 अन्य ई-बसों की मांग प्रबंधन ने की है।
रूट और किराया जानें
बड़ा चौराहा से मेघदूत तिराहा, नानाराव पार्क, झाड़ीबाबा पड़ाव, जयपुरिया क्रासिंग तक पांच रुपये, कोतवाली गंगाघाट दस रुपये, नेहरूनगर, धोबीपुलिया, मलहरा, संजीवनी मोड़ तक 15 रुपये, मिर्जा टेनरी, मगरवारा, मगरवारा चौकी, गोकुल बाबा द्वार, अकरमपुर तक 22 रुपये, कुंदन रोड, मरोबन मोड़, उन्नाव टैक्सी स्टैंड तक 30 रुपये प्रति यात्री किराया होगा।
कानपुर से उन्नाव के लिए एसी ई-बस सेवा शुरू होने से इसका दोनों शहरों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। बड़ी संख्या में दोनों शहरों के लोग यहां नौकरी और व्यापार के सिलसिले में आते जाते हैं। सोमवार से इसका नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। -डीवी सिंह, आरएम, ई-बस सेवा