E-Bus Service Recruitment Scam: पहले भर्ती में हुई वसूली, अब नहीं मिला पूरा वेतन, बस चालकों का हंगामा
ई-बसों में परिचालकों की भर्ती में काफी गड़बड़ियां सामने आई थीं। अब भर्ती में वसूली का मामला सामने आया है। परिचालकों का कहना है कि भर्ती के दौरान उनसे एक से दो लाख रुपये वसूले गए थे। इसको लेकर अहिरवां स्थित ई-बस चार्जिंग स्टेशन में परिचालकों ने हंगामा करते हुए संचालन ठप कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर महानगर में विधानसभा चुनाव के पूर्व शुरू हुई ई-बस सेवा में परिचालकों की भर्ती में अब वसूली का मामला सामने आया है। उन्हें अच्छे वेतन का लाभ दिखाकर भर्ती के नाम पर एक-दो लाख रुपये की वसूली की गई। इसको लेकर चार्जिंग स्टेशन में चालकों ने बुधवार सुबह संचालन ठप कर हंगामा किया।
उनका कहना है कि भर्ती के दौरान उनसे एक से दो लाख रुपये वसूले गए थे। उनसे कहा गया था कि उन्हें 16-17 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। लेकिन, इसके बाद उन्हें किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। इसमें उनका दिनभर में बामुश्किल तीन-साढे़ तीन सौ रुपये ही बन पाते हैं।
चालकों ने कहा कि वह गैर जनपदों के रहने वाले हैं। इस हालत में उनका परिवार चलाना मुश्किल है । इसके अलावा बस में कोई सवारी को बिना टिकट पर 10 गुना जुर्माना वसूला जाता है। इसके साथ 5,000 रुपये लिए जाते हैं। वहीं, एक दो महीने के लिए नौकरी से हटा दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि उनकी जगह पर फिर रुपये लेकर नए लोगों को भर्ती किया जा रहा है। इससे आक्रोशित होकर पुराने परिचालकों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी बात रखने की बात कही। वहीं, मामले में प्रबंधन कुछ भी करने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि यह रूट में चोरी करते हैं। कार्रवाई करने पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।