फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dust blowing in ponds, animals and birds are in trouble

तालाबों में उड़ रही धूल, पशु-पक्षी बेहाल

Tue, 12 Apr 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dust blowing in ponds, animals and birds are in trouble
शाहजहांपुर में सूखा पड़ा तालाब। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। गर्मी की शुरुआत में ही तालाबों में धूल उड़ रही है। पशु-पक्षी प्यास बुझाने के लिए भटक रहे हैं। बेजुबानों को पानी के लिए भटकना न पड़े इस लिए एडीएम ने दस दिन पहले तालाबों में पानी भरवाने के निर्देश दिए थेे। लेकिन अभी तक सिर्फ 140 तालाबों में ही पानी भरवाया जा सका है। जबकि 596 तालाब सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन

हर साल मई-जून में तालाबों में पानी भरवाने की कवायद होती रही है, लेकिन इस बार मौसम मार्च में ही गर्म हो गया। अप्रैल में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। गर्मी की वजह से मार्च में ही तालाब सूखने की रिपोर्ट मिलने और पशुओं व पक्षियों के लिए पेयजल की किल्लत के मद्देनजर करीब दस दिन पूर्व एडीएम वित्त एवं राजस्व ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को नहरों व नलकूपों से चिह्नित 736 तालाबों में पानी भराने के निर्देश दिए थे। इधर जिम्मेदारों ने निर्देश पर संजीदगी नहीं दिखाई है। इसकी वजह से लक्ष्य के सापेक्ष केवल 19 फीसदी तालाबों में ही पानी भरवाया जा सका है। नलकूप विभाग को 41 तालाबों में पानी भरवाने की जिम्मेदारी दी गई थी। उसमें से केवल 5 तालाबों में ही पानी भरवाया जा सका है। राजपुर व अमरौधा ब्लॉक में दो-दो व झींझक ब्लॉक में एक तालाब में पानी भरवाया गया है। नहरों से अब तक केवल 135 तालाबों में ही पानी भरा जा सका है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के नोडल एक्सईएन को जनपद के 736 तालाबों में पानी भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रगति रिपोर्ट भी मिली है। इसमें तालाबों में पानी भरवाया जा रहा है। तेजी से तालाब भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। - जेपी गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

चिह्नित किए गए तालाबों में पानी भरवाने का काम प्रगति पर है। अभी 596 तालाबों में पानी भरवाना शेष है। कुछ माइनरों में पानी न छोड़े जाने से भी तालाब नहीं भराए जा सके हैं।

- सुरेंद्र कुमार कौशल, एक्सईएन सिंचाई खंड कानपुर देहात।
तालाबों में पानी भरवाने में कानपुर प्रखंड निचली गंग नहर पीछे
तालाबों में पानी भरवाने में कानपुर प्रखंड निचली गंग नहर पीछे है। इस प्रखंड को 187 तालाबों में पानी भरवाने का लक्ष्य मिला है। जबकि केवल 15 तालाबों में ही पानी भरवाया जा सका है। लघु डाल नहर खंड कानपुर को 24 तालाबों में पानी भरवाना है, जबकि केवल तीन तालाब ही भरवाए जा सके हैं। कानपुर देहात सिंचाई खंड को 225 तालाबों में पानी भरवाना है। केवल 35 तालाबों में पानी भरवाया गया है। भोगनीपुर प्रखंड निचली नहर इटावा को 205 तालाबों में पानी भरवाना है, जबकि 70 तालाबों में पानी भराया गया है। सिंचाई खंड औरैया को 54 तालाबों में पानी भरवाने का लक्ष्य मिला है, लेकिन केवल 12 तालाबों में पानी भरा जा सका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed