फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   During Echo test heart of a two month old child failed he was suffering from Truncus Arteriosis

Kanpur: इको जांच के दौरान दो माह के बच्चे का हार्ट फेल…मौत, दुर्लभ पैदाइशी बीमारी ट्रंकस आरटियोसिस का था रोगी

Tue, 21 Jan 2025 03:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Jan 2025 03:55 PM IST
सार

Kanpur News: डॉक्टर उमेश्वर पांडेय ने बताया कि ट्रंकस आरटियोसिस एक पैदाइशी बीमारी है। इसमें मृत्यु दर अधिक होती है।
 

विज्ञापन
During Echo test heart of a two month old child failed he was suffering from Truncus Arteriosis
ट्रंकस आरटियोसिस - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कानपुर में दुर्लभ हृदय रोग ट्रंकस आरटियोसिस से पीड़ित दो महीने के बच्चे की इको जांच के दौरान हार्ट फेल से मौत हो गई। बकेवर इटावा के रहने वाले बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र से एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट रेफर किया गया था। परिजनों ने समझा कि जांच के दौरान गड़बड़ी से मौत हुई तो हंगामा करने लगे।

विज्ञापन

स्वरूपनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाया, तो परिजन शव लेकर चले गए। कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश्वर पांडेय ने बताया कि बाल रोगी अस्पताल में भर्ती नहीं था। उसे इको जांच कराने के लिए भेजा गया था। इको की जांच के दौरान ही हार्ट फेल हो गया। इस रोग में साफ खून और गंदा खून मिलता रहता है।

विज्ञापन

इको जांच के दौरान कार्डिएक अरेस्ट हुआ
इससे रोगी के शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इसके बाद हृदय फेल हो जाता है। ट्रंकस आरटियोसिस एक पैदाइशी बीमारी है। इसमें मृत्यु दर अधिक होती है। उन्होंने बताया कि इको की जांच में बाहर से आला लगाने की तरह उपकरण से किया जाता है। निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि इको जांच के दौरान कार्डिएक अरेस्ट हुआ है। जानकारी न होने के कारण लोग आक्रोश जताने लगते हैं, सही स्थिति बताने पर शव लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed