फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dumper smash biker, dead

Kanpur News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, साथी गंभीर

Fri, 13 Feb 2026 04:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
dumper smash biker, dead

विज्ञापन
-पनकी के भाटिया तिराहे के पास हुआ हादसा
-घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर हुआ फरार

माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। कानपुर इटावा हाईवे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पनकी में भाटिया तिराहे के पास हुआ। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

सचेंडी के भीमसेन निवासी 42 वर्षीय मनोज कुमार राज मिस्त्री का कार्य करते थे। वह तीन वर्षों से माल रोड के पास निर्माणाधीन अपार्टमेंट में काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह वह गांव के साथी विवेक गौतम (30) के साथ बाइक से काम पर निकले। बाइक विवेक चला रहा था, जबकि मनोज कुमार पीछे बैठे थे। भाटिया तिराहे से पहले तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। विवेक उछलकर दूर जा गिरा, जबकि डंपर का पहिया मनोज को रौंदता हुआ निकल गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। विवेक के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज निजी अस्पताल में जारी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।पिता पवन, भाई विनोद, सात माह की गर्भवती पत्नी किरण और ढाई वर्षीय बेटा है। पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि एक युवक की मौत हुई है और दूसरे का उपचार चल रहा है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed