{"_id":"5d57d3cc8ebc3e89ea198ee2","slug":"dumper-and-car-caught-fire-after-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से टकराकर कार में लगी आग, बीच सड़क लपटें देख मच गया कोहराम, ड्राइवर क्लीनर ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर से टकराकर कार में लगी आग, बीच सड़क लपटें देख मच गया कोहराम, ड्राइवर क्लीनर ने कूद कर बचाई जान
Sat, 17 Aug 2019 03:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 17 Aug 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
डंपर से टकराने के बाद कार में लगी आग से डंपर भी जला
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के घाटमपुर के हमिरामऊ गांव के पास कार और डंपर की सीधी टक्कर हो जाने से कार में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से डंपर भी जल गया। शुक्रवार की देर रात इंडिका कार पर सवार करीब 25 वर्षीय युवक हमीरपुर की ओर जा रहा था।
जैसे ही सजेती के हमिरामऊ गांव के पास पहुंचा तभी दूसरी तरफ से गिट्टी लादकर आ रहे डंपर से टकराने के बाद कार में आग लग गई। जलती हुई कार की चपेट में आने के बाद डंपर भी जलने लगा।
यह देख डंपर के चालक और खलासी ने सीट से कूदकर अपनी जान बचाई। इधर, मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को जल्दी से बाहर निकाला तबतक वह बेहोश हो चुका था। उसे सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया।