फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   due to eating bhandara fourty child hospitalised and two dead

कानपुर: भंडारे का खाना खाने से 40 बच्चे बीमार, 2 की मौत

Fri, 02 Jun 2017 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 02 Jun 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
due to eating bhandara fourty child hospitalised and two dead
कानपुर देहात के अस्पताल में इलाज कराते हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर देहात शिवली कोतवाली के चम्पतपुर गांव में बुधवार को आयोजित भगवत पूजा के बाद हुए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के बाद गांव में महामारी फ़ैल गयी और इस महामारी से 40  बच्चे बीमार पड़ गए। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार पड़ जाने से पूरे गांव में हाहाकार मच गया है।
विज्ञापन


गांव वालो ने बताया की उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में इस महामारी की जानकारी दी लेकिन बावजूद इसके वहां से किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिली।सभी बच्चो को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे।  
विज्ञापन


सभी बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां 2 बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया की गंभीर रूप से बीमार मरीजों  को जिला अस्पताल भेजा दिया गया है। कुछ मरीजों की हालत में सुधार को देखते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार यह महामारी भंडारे में बचे बासी खाना खाने से हुई है। डॉक्टर का मानना है पूरे गांव में डायरिया फैल गया जिसने महामारी का रूप धारण कर लिया है। मामला बड़ा होने के वजह से सीएमओ कानपुर देहात शिवली के लिए रवाना हो चुके हैं। 

फूड प्वाइजनिग का मामला डीएम को बताया
कानपुर देहात मैथा तहसील के चम्पतपुर मे फैली बीमारी के मामले मे सीएमओ ने फूड प्वाइजनिग का मामला डीएम को बताया था जिसके क्रम मे फूड विभाग की टीम ने गांव मे पहुंच बारीकी से जांच पडताल की जिसमें कोई भी बिन्दु फूड प्वाईजनिग से जडा नही मिला सबसे अहम बात तो यह थी

भण्डारा तो बीते दिवसो मे था फूड प्वाईजनिग खाना खाने के लगभग 10 घण्टे के अन्तराल मे होता है।

 

कुल मिला कर गांव मे फैली बीमारी के कारण ही मौते हुई और अभी भी लोग जिन्दगी व मौत से जूझ रहे है। फूड विभाग ने डीएम को जांच रिपोर्ट सौपी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी उजागर हुई। डीएम से कठोर कार्यवाही के लिए क्षेत्रीजनों ने बात कही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed