{"_id":"5a1901ae4f1c1bc45b8b8469","slug":"due-to-cold-rising-heart-attack-three-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठंड बढ़ते ही दगा देने लगा दिल, तीन की मौत, बरतें ये एहतियात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड बढ़ते ही दगा देने लगा दिल, तीन की मौत, बरतें ये एहतियात
प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड बढ़ते ही हार्ट अटैक के मामले भी अचानक बढ़ गए हैं। पिछले चौबीस घंटे में कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में दो बुजुर्गों और एक अधेड़ की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
ठंड बढ़ते ही हार्ट अटैक के मामले भी अचानक बढ़ गए
डेमो पिक
कानपुरः बर्रा निवासी लल्ला (52) को सीने में दर्द होने पर परिजनों ने गुरुवार देर रात कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया था। इलाज शुरू होते ही उनकी मौत हो गई। इसी तरह मेरठ निवासी स्वामी पूर्म बालिकानंद (65) की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह दो दिन पहले कल्याणपुर निवासी रिश्तेदार के घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी
डेमो पिक
गुरुवार को घबराहट महसूस होने पर रिश्तेदार ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया था। कोपरगंज निवासी मंगूलाल श्रीवास्तव (78) ने भी कार्डियोलॉजी अस्पताल में भर्ती होने के पांच घंटे बाद दम तोड़ दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. सीएल वर्मा ने बताया कि ठंड बढ़ने पर ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक 423 मरीजों का पंजीकरण हुआ था।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें
डेमो पिक
सुबह और शाम को गरम कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें
ठंडे पानी से न नहाएं
सीने में दर्द, घबराहट पर सीधे अस्पताल जाएं
ठंडे पानी से न नहाएं
सीने में दर्द, घबराहट पर सीधे अस्पताल जाएं