{"_id":"5bc20efbbdec2269a2077608","slug":"drunken-policeman-drama-in-police-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर सिपाही ने पुलिस लाइन में किया हंगामा, मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर सिपाही ने पुलिस लाइन में किया हंगामा, मारपीट का आरोप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 13 Oct 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने शुक्रवार रात शराब पीकर हंगामा किया। आरआई ने मौके पर पहुंच कर सिपाही का लोहिया अस्पताल में मेडिकल करवाया। इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। नशे में धुत सिपाही ने गणना कार्यालय के एक सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया है।
सिपाही आदेश सिद्दू पुलिस लाइन में तैनात है। उसने शनिवार रात शराब के नशे में पुलिस लाइन में हंगामा कर दिया। लोगों को गालियां देने लगा। तभी आवास से कर्मचारी बाहर निकल आए। हंगामे की सूचना पर पहुंचे आरआई किशोर अली ने दरोगा शिवराम सिंह से हंगामा कर रहे सिपाही आदेश सिद्दू को मेडिकल के लिए लोहिया अस्पताल भेजा। डॉक्टर प्रशांत सेंगर ने सिपाही के शरीर में अल्कोहल होने की पुष्टि की है। आरआई लाइन ने बताया कि सिपाही को एसपी के सामने पेश किया जाएगा। इधर शनिवार को सिपाही आदेश सिद्दू ने फतेहगढ़ कोतवाली पहुंच गणना कार्यालय के एक सिपाही पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।