{"_id":"5c3f6c44bdec2273970e3801","slug":"drone-flew-over-president-s-village","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के गांव पर मंडराया ड्रोन, बच्चों में तो कौतूहल था लेकिन अधिकारियों की चिंताएं बढ़ी हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के गांव पर मंडराया ड्रोन, बच्चों में तो कौतूहल था लेकिन अधिकारियों की चिंताएं बढ़ी हैं
Wed, 16 Jan 2019 11:09 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
परौंख के इंटर कालेज पर मंडराया ड्रोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख में बुधवार दोपहर झलकारी बाई इंटर कॉलेज के ऊपर करीब सौ फीट की ऊंचाई पर ड्रोन जैसा कैमरा मंडराते देख हड़कंप मच गया। करीब 20 मिनट तक मंडरा रहे ड्रोन को देखने के लिए कॉलेज के छात्र-छात्राएं और ग्रामीण इकट्ठे हो गए। भीड़ लगने पर उपकरण ऊंचाई पर चला गया।
इसके बाद पूर्व की दिशा में जाते हुए ओझल हो गया। प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना डीएम को दी। इसके बाद वहां पहुंचे इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक राधेश्याम ने बताया कि ग्रामीणों से ड्रोन जैसा उपकरण मंडराने की सूचना मिली। जांच करवाई जा रही है कि इसका कंट्रोल कहां से हो रहा था और किसके द्वारा भेजा गया।

ड्रोन कैमरे जैसा उपकरण उड़ता दिखायी दिया
झींझक कस्बे के गांव परौंख में बुधवार दोपहर एक ड्रोन कैमरे जैसा करीब तीन फीट गोलाकार उपकरण आसमान में उड़ता दिखायी दिया। गांव स्थित झलकारी बाई इंटर कॉलेज के भवन से सौ फीट की ऊंचाई पर मंडराता रहा। कॉलेज के छात्र-छात्राएं उसे देखने के लिए कक्षाओं से बाहर निकल आए।
कॉलेज प्रधानाचार्य विमल अग्निहोत्री ने बताया कि 1:45 बजे कॉलेज में कक्षाएं चल रही थी। इसी दौरान कॉलेज के ऊपर ड्रोन कैमरे जैसा कोई उपकरण उड़ते हुए दिखाई पड़ा। जिसे देखने के लिए शिक्षक और बच्चे बाहर आ गए। बताया कि करीब 20 मिनट तक भवन के ऊपर स्थिर रहा इसके बाद ऊंचाई पर जाने के दौरान वह पूर्व दिशा की ओर जा रहा था।

राष्ट्रपति का कार्यक्रम भी गांव में संभावित है
उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी राधेश्याम को दी। वहां पहुंचे मंगलपुर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने लोगों से जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने बताया कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम भी गांव में संभावित है। जिसे देखते हुए डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण किया था।
सुरक्षा की दृष्टि से लोगों में चिंता बढ़ गई है कि आखिर आसमान में उड़ने वाला यह उपकरण क्या था। हालांकि जिले के प्रशासनिक अधिकारी इस बाबत कुछ नहीं बता पा रहे हैं। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि ड्रोन कैमरे जैसा कोई उपकरण ग्रामीणों ने देखा है लेकिन जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां कुछ नहीं दिखाई पड़ रहा था।