फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Driver who killed six people in kanpur went to jail, bus company officials on radar

कानपुर: छह लोगों को बस से कुचलने वाला चालक भेजा गया जेल, बस कंपनी के अधिकारी रडार पर

Wed, 02 Feb 2022 05:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 02 Feb 2022 05:00 PM IST
सार

रविवार रात टाटमिल चौराहे के पास ई-बस ने 6 लोगों को कुचलकर मार दिया था।
एसआईटी बस कंपनी के अफसरों व कर्मचारियों की भी भूमिका जांच रही है। 

विज्ञापन
Driver who killed six people in kanpur went to jail, bus company officials on radar
क्षतिग्रस्त ई-बस - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

ई-बस से छह लोगों को कुचलकर मार देने वाले चालक सतेंद्र सिंह यादव को मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एसआईटी उसके खिलाफ ठोस सुबूत जुटाने में लगी है। इसके साथ ही बस कंपनी के जिम्मेदार अफसर व कर्मचारी भी रडार पर हैं।

विज्ञापन


एसआईटी घटना के पीछे उनकी लापरवाही की भी जांच कर रही है। इन सभी से एसआईटी ने पूछताछ भी शुरू कर दी है। रविवार रात घंटाघर पुल उतरते ही टाटमिल चौराहे तक ई-बस ने 15 लोगों को रौंद दिया था। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले में बस चालक सतेंद्र सिंह यादव पर हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। एसआईटी प्रभारी एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, वीडियो, घायलों के बयान, कंडक्टर के बयान लिए गए हैं।

जल्द फोरेंसिक जांच करवाकर और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जाएंगे, जिससे केस की पैरवी मजबूती के साथ की जा सके। आरोपी से भी पूछताछ हुई है।

दो कंपनियों के अफसर जांच के दायरे में

ई-बस सेवा को दो बस कंपनियां संचालित कर रही हैं, जिसमें तीर्थंकर बस लिमिटेड व दूसरी कंपनी काउंस कंपनी लिमिटेड है। एसीपी कैंट ने बताया कि विवेचना में पता किया जा रहा है कि इसके पीछे किन किन लोगों की लापरवाही व गलती है। नशेबाज चालक को किसके कहने पर बस थमाई गई। कंपनियों के अफसरों व कर्मचारियों की भूमिका जांची जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed