फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Driver dies due to uncontrolled tractor overturning, two laborers injured

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, दो मजदूर घायल

Sun, 12 Sep 2021 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Driver dies due to uncontrolled tractor overturning, two laborers injured
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के रायपुर रोड पर बिल्टी गांव के सामने अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। वहीं उसके साथ बैठे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गजनेर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भदेसा गांव निवासी हुसैन (25) शुक्रवार रात यूकेलिप्टस की लकड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर गोगूमऊ डालने गया था। वहां ट्रक में लकड़ी लदाकर रात में ही ट्रैक्टर लेकर वापस गांव लौट रहा था। उसके साथ गांव के ही दो मजदूर बरगदी व लैला भी थे।
विज्ञापन

बिल्टी गांव के पास गड्ढे से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक व दोनों मजदूर दब गए। राहगीरों के शोर मचाने पर बिल्टी गांव के लोग मौके पर पहुंचे और दबे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक चालक हुसैन की मौत हो गई, वहीं दोनों मजदूर घायल हो गए। एसआई उमेश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। दोनों घायलों को गजनेर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed