फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Drain will be made of 66 lakhs on Maitha road, people will get relief from water logging in rain

मैथा मार्ग पर 66 लाख से बनेगा नाला, बारिश में लोगों को जलभराव से मिलेगी राहत

Thu, 23 Sep 2021 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Drain will be made of 66 lakhs on Maitha road, people will get relief from water logging in rain
रनियां में नाला निर्माण के लिए नापजोख करते नगर पंचायत कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रनियां। नगर पंचायत में मैथा मार्ग पर 66 लाख की लागत से नाला बनाया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ नाले की लंबाई पांच-पांच सौ मीटर होगी। नगर पंचायत कर्मियों ने हाईवे किनारे से जोड़कर नाला निर्माण के लिए बुधवार को नापजोख कर निशान लगाए।
विज्ञापन

रनियां नगर पंचायत में मैथा मार्ग पर जल निकासी की समस्या है। बारिश होने पर पुराना नाला पूरी क्षमता से पानी नहीं निकाल पाता है। नाला ओवर फ्लो होने से पानी सड़क पर भरता है। इससे सड़क खराब होने की आशंका बनी है।
विज्ञापन

पानी निकासी के लिए अधिक चौड़ा व गहरा नाला बनाने की रूपरेखा पूर्व में बनाई गई थी। 66 लाख से करीब एक किमी लंबे नाला का प्रस्ताव मंजूरी के लिए डीएम को भेजा गया था। इसकी मंजूरी मिलने पर अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत के लिपिक आलोक रंजन वर्मा ने अन्य कर्मियों के साथ पहुंच कर नाला निर्माण के लिए नाप जोख कराई। इसके साथ ही निशान लगवाए गए। लिपिक ने बताया कि नाला एक मीटर गहरा व एक मीटर चौड़ाई का बनाया जाएगा।
पूर्व में लोक निर्माण का बनाया नाला केवल एक फीट गहरा व एक फीट चौड़ा है। पानी निकासी के लिए यह पर्याप्त नहीं है। यहां जेई अभिषेक सिंह व ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय
नाला निर्माण के लिए बुधवार को नापजोख कराई गई। इसमें सड़क सीमा में करीब 12 लोगों के अवैध कब्जे मिले हैं। लिपिक आलोक रंजन वर्मा ने बताया कि मध्य सड़क से दोनों तरफ तीस-तीस फीट जगह छोड़कर नाला निर्माण कराया जाना है। अवैध कब्जेदारों को एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। कब्जों को लाल निशान लगाकर चिह्नित करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed