{"_id":"ee5950d2f4e4a4dee951389c893b96c2","slug":"dr-chandani-president-took-responsibility-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. चंदानी ने दोबारा संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. चंदानी ने दोबारा संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Mon, 19 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
डॉ. आरती लाल चंदानी ने रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) अध्यक्ष की कुर्सी पर दोबारा बैठकर नया इतिहास रचा। देश में एसोसिएशन की इस सबसे पुरानी शाखा में पहली बार किसी डॉक्टर को दोबारा यह जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने आईएमए बिल्डिंग बनाने और सदस्यों की सुरक्षा एवं हित में कार्यों को अपनी प्राथमिकता बताया। इस मौके पर ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ को सम्मानित किया गया। वहीं, रात में लीगल एडवाइजर की नियुक्ति को लेकर डॉक्टरों के दो गुटों में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
डॉ. चंदानी का कहना है कि वकील अजय सिंह भदौरिया और संतोष बाजपेयी को आम सहमति के बाद लीगल एडवाइजर बनाया गया है।
बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, बेनाझाबर में आईएमए की आम सभा (जनरल बाडी की मीटिंग) में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसोसिएशन की निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. किरन पाण्डेय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आरती लाल चंदानी को यह जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
नई सचिव डॉ. अर्चना भदौरिया, उपाध्यक्ष एससी सक्सेना, डॉ. सविता रस्तोगी, डॉ. बृजेंद्र शुक्ला, डॉ. राम सिंह वर्मा, संयुक्त सचिव डॉ. सी निहलानी, डॉ. गौरवनाथ भल्ला, वित्त सचिव डॉ. विकास मिश्रा, संयुक्त वित्त सचिव डॉ. गौरव दुबे, संपत्ति सचिव डॉ. किरन सिन्हा, संयुक्त संपत्ति सचिव डॉ. डॉ. पल्लवी चौरसिया, वैज्ञानिक सचिव डॉ. नीलम मिश्रा, संयुक्त वैज्ञानिक सचिव डॉ. गौरव चावला, सांस्कृतिक सचिव डॉ. शालिनी मोहन, संयुक्त सांस्कृतिक सचिव डॉ. क्षमा शुक्ला, पुस्तकालय सचिव डॉ. राहुल मिश्रा, संयुक्त पुस्तकालय सचिव डॉ.वीके सचान, खेल सचिव डॉ.सपन गुप्ता, संयुक्त खेल सचिव डॉ. शिवम तिवारी और एग्जिक्यूटिव कमेटी के 45 सदस्यों ने कार्यभार संभाला।
इससे पहले निवर्तमान अध्यक्ष ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल के बारे में बताया। निवर्तमान सचिव डॉ. आरसी गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। आईएमए बिल्डिंग निर्माण के लिए चंदा देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। डॉ. मधु लुंबा और डॉ. राजन लुंबा ने बिल्डिंग के लिए डेढ़ लाख रुपये देने का एलान किया।
कार्यक्रम में आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मीरा अग्निहोत्री, डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. अवध दुबे, डॉ. देवेंद्र लाल चंदानी, डॉ. वीसी रस्तोगी, डॉ. अशोक वर्मा, डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ. पीके माथुर, डॉ. दीपक अवस्थी, डॉ. अम्बरीश गुप्ता मौजूद रहे।