फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dr arti lal chandani viral video on tablighi jamaat news update

जमातियों को आतंकी बताने वाला वीडियो मचा रहा बवाल, प्राचार्य बोलीं वीडियो फेक, रंगदारी के लिए कर रहा ब्लैकमेल

Fri, 05 Jun 2020 01:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Jun 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
dr arti lal chandani viral video on tablighi jamaat news update
डॉ आरती लालचंदानी - फोटो : amar ujala
जमातियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी संबंधी वीडियो वायरल होने के मामले में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर डीआईजी के अलावा एसपी क्राइम, साइबर सेल प्रभारी और स्वरूपनगर थानाध्यक्ष को दी गई है।
विज्ञापन


दावा है कि उनका वायरल किया गया वीडियो फेक है, जिसके जरिये उनको रंगदारी के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जीएसवीएम की प्रिंसिपल डॉ. आरती लाल चंदानी जमातियों को आतंकी समेत अन्य आपत्तिजनक बातें कहते सुनाई दे रही हैं।
विज्ञापन


 

dr arti lal chandani viral video on tablighi jamaat news update
तब्लीगी जमात के लोग लाए गए थे हैलट - फोटो : amar ujala
वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। बुधवार को प्रिंसिपल ने माफी भी मांगी लेकिन शासन ने उनका यहां से ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उन्होंने डीआईजी अनंत देव समेत अन्य पुलिस अफसरों को तहरीर दी। जिसमें लिखा है कि चार मिनट 52 मिनट का एक फेक वीडियो जो काफी पुराना है उसे रंगदारी और ब्लैकमेल करने के लिए वायरल किया गया है।

ये स्टिंग वीडियो है। उन्होंने कहा कि जिन पत्रकारों की वीडियो में आवाज सुनाई दे रही है, उनको दोषी मानते हुए कार्रवाई की जाए। डीआईजी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. लालचंदानी ने पुलिस से सुरक्षा मांगी
डॉ. आरती लालचंदानी ने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है। उन्होंने वीडियो वायरल करने वालों से अपने को खतरा बताया यह है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2017 में वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केंद्रीय मंत्री के ट्वीट करने पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसके अलावा उन्होंने एक और व्यक्ति से खतरे की आशंका जताई है। मेडिकल कालेज कैंपस से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद प्राचार्य का उक्त व्यक्ति से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed