फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DPS Azadnagar reached the semi-finals by defeating Guru Har Rai Academy

Kanpur News: गुरु हर राय एकेडमी को हराकर डीपीएस आजादनगर सेमीफाइनल में पहुंचा

Tue, 19 Aug 2025 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
DPS Azadnagar reached the semi-finals by defeating Guru Har Rai Academy
स्व. आत्माराम अग्रवाल मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम। - फोटो : संवाद
कानपुर। स्व. आत्माराम अग्रवाल मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को तीन मैच खेले गए। गुरु हर राय एकेडमी को 53 रनों से हराकर डीपीएस आजादनगर टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनलिस्ट बना। वहीं, डीपीएस कल्याणपुर ने प्रताप इंटरनेशनल स्कूल को 86 रनों से और मेथोडिस्ट हाई स्कूल ने डीपीएस उन्नाव को 134 रनों से हराया।
विज्ञापन


आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब मैदान पर खेले गए पहले मैच में डीपीएस आजादनगर ने 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन बनाए। वहीं गुरु हर राय एकेडमी की टीम 20 ओवर में 133 रन ही बना सकी। श्रेष्ठ यादव के हरफनमौला प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में डीपीएस कल्याणपुर ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रताप इंटरनेशनल स्कूल की टीम 20 ओवर में 62 रन पर सिमट गई। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अमन चौधरी मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मैच में मेथोडिस्ट ने 15 ओवर में 194 रन बनाए। इसमें कनिष्क ने 38 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली। वहीं डीपीएस उन्नाव की टीम 60 रन पर ढेर हो गई। आयुष ने चार और यथार्थ पांडेय ने तीन विकेट झटके। कनिष्क को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed