{"_id":"62ab476ab4e8a757004719f4","slug":"dozens-of-trains-including-five-rajdhani-delayed-due-to-demonstration-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिहार में प्रदर्शन की वजह से पांच राजधानी समेत दर्जनभर ट्रेन लेट, नुकसान से बचने के लिए रेलवे रोक-रोककर चला रहा ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिहार में प्रदर्शन की वजह से पांच राजधानी समेत दर्जनभर ट्रेन लेट, नुकसान से बचने के लिए रेलवे रोक-रोककर चला रहा ट्रेन
Thu, 16 Jun 2022 08:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 Jun 2022 08:39 PM IST
सार
बिहार से चलकर वाया कानपुर दिल्ली जाने वाली पांच राजधानी समेत दर्जनभर ट्रेनें छह से सात घंटे तक लेट हुई हैं। दरअसल, पूर्व मध्य रेलवे जोन ने ट्रेनों और यात्रियों को प्रदर्शनकारियों से बचाने के लिए रोक-रोककर चलाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना में चार साल की अस्थायी भर्ती का बिहार के कई शहरों में विरोध कर रहे छात्रों के प्रदर्शन का असर हावड़ा-दिल्ली रूट की ट्रेनों पर भी पड़ा है। बिहार से चलकर वाया कानपुर दिल्ली जाने वाली पांच राजधानी समेत दर्जनभर ट्रेनें छह से सात घंटे तक लेट हुई हैं। दरअसल, पूर्व मध्य रेलवे जोन ने ट्रेनों और यात्रियों को प्रदर्शनकारियों से बचाने के लिए रोक-रोककर चलाया।
आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस (22405) कानपुर तीन घंटे की देरी से आई। भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस (12367) चार घंटे, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (15707) साढ़े चार घंटे, सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) पौने पांच घंटे, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (12533) पांच घंटे, सहरसा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस (02563) साढ़े छह घंटे, बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस (19038) दो घंटे लेट हुई। इसके अलावा भुवनेश्वर राजधानी, पटना राजधानी, हावड़ा राजधानी, रांची राजधानी, डिब्रूगढ़ राजधानी भी लेट हुईं। कानपुर सेंट्रल से बिहार जाने के लिए समय पर छूटी ट्रेनें भी आगे जाकर लेट हुईं।