फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dozen passengers injured in bus accident at fatehpur

फतेहपुर में अनियंत्रित प्राइवेट बस पलटी, दर्जनभर यात्री घायल

Mon, 07 Aug 2017 01:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 07 Aug 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
Dozen passengers injured in bus accident at fatehpur
फतेहपुर में बस पलटने के बाद मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फतेहुपर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक यात्रियों से खचाखच भरी प्राइवेट बस पलटने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि दर्जनों यात्री इस हादसे में घायल हो गए हैं। जबकि एक यात्री की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। 
विज्ञापन

 
जानकारी मुताबिक बस बिंदकी से फतेहपुर जा रही थी। रास्ते में अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई और खंदक में जा गिरी। बस के पलटने से सवारियों में कोहराम मच गया। किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाला गया। करीब एक दर्जन यात्री इस हादसे में चोटिल हो गए जिसमें एक महिला की हालत गंभीर हो गई। उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब 9 बजे बिंदकी के ललौली चौराहे के निकट से प्राइवेट बस सवारियां भरकर फतेहपुर की ओर चली बस के अंदर करीब 60 सवारियां थी जिसमें अधिकांश महिलाएं थी जो रक्षाबंधन के त्यौहार में अपने भाइयों को राखी बांधने जा रही थी। जब बस कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बिंदकी कुंवरपुर मार्ग में रारी मोड़ के निकट पहुंची तो अचानक बस अनियंत्रित होकर खंदक में जा पलटी। अचानक बस के पलटने से बस के अंदर सवार यात्रियों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार शुरू हो गई आसपास खेतों में काम कर रहे लोग और वहा से आने जाने वाले राहगीर बस की ओर दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद बस के अंदर के यात्रियों को बाहर निकाला गया। यात्रियों में से सुमन देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी संतोष कुमार निवासी जनता गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं। बताया रहा है कि ये बस पलटने से बुरी तरह घबरा गई।


आनन-फानन में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की भर्ती कराया इसके अलावा कमला देवी उम्र (30) पत्नी अमर सिंह निवासी गांव भौराजपुर थाना जाफरगंज शिवसखी उम्र (40) पत्नी भिखारी लाल निवासी खजुहा उषा देवी (32) वर्ष पत्नी पप्पू निवासी जाफराबाद कोतवाली बिंदकी सहित एक दर्जन लोग चुटहिल हो गए, जिनमें अधिकांश महिलाएं थी जिनको प्राथमिक उपचार के बाद के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया इलाज के बाद महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed