{"_id":"610edbd28ebc3e6fc05b024c","slug":"dowry-harassment-woman-eat-poison-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दहेज उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दहेज उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर
Sun, 08 Aug 2021 12:48 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:48 AM IST
सार
नौबस्ता थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जहर खाने से पहले मीनू ने एक पत्र लिखा था। जिसमें आरोप है कि दहेज उत्पीड़न से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। पति पर दूसरी लड़कियों के संबंध होने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में किदवई नगर के वाई ब्लॉक निवासी सौरभ वर्मा की पत्नी मीनू गौतम (35) ने शुक्रवार देर रात जहर खा लिया। निजी अस्पताल में मीनू का इलाज चल रहा है। दामोदर नगर निवासी कृषि विभाग से रिटायर्ड अधिकारी सुंदरलाल गौतम की बेटी मीनू ने वर्ष 2018 में किदवईनगर निवासी सौरभ से प्रेम विवाह किया था।
दंपती के दो साल के जुड़वा बच्चे चीकू व खुशी हैं। सौरभ की इटावा के बकेवर में आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान है। नौबस्ता थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जहर खाने से पहले मीनू ने एक पत्र लिखा था। जिसमें आरोप है कि दहेज उत्पीड़न से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है।
पति पर दूसरी लड़कियों के संबंध होने का आरोप भी लगाया। साथ ही सजातीय विवाह न होने पर ससुरालियों द्वारा ताने मारने की बात भी लिखी है। पिता सुंदरलाल के अनुसार शुक्रवार शाम बेटी का फोन नहीं उठ रहा था। वह मकान में ही अलग पोर्शन में रहती है।
विज्ञापन
फोन न उठने पर वह किदवईनगर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर मीनू को अस्पताल ले गए जहां हालत स्थिर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की हालत सुधरने के बाद बयान लिए जाएंगे, तब कार्रवाई होगी।