{"_id":"5d6e784a8ebc3e012f27f87b","slug":"dowry-became-the-reason-for-triple-talaq-after-six-years-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के छह साल बाद दहेज बना तीन तलाक की वजह, पति नहीं ले पाया जान तो बच्चों के साथ घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के छह साल बाद दहेज बना तीन तलाक की वजह, पति नहीं ले पाया जान तो बच्चों के साथ घर से निकाला
Tue, 03 Sep 2019 07:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 03 Sep 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक का एक और मामला सोमवार रात बाबूपुरवा थाने में आया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बाबूपुरवा निवासी मोहम्मद जावेद की बेटी फरजाना का निकाह वर्ष 2013 में मोहम्मद शारिक अहमद से हुआ था। फरजाना के मुताबिक शादी के कुछ साल बाद पति, सास समर जहां, दोनों ननद और ननदोई दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
2018 में सास ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। बाद में पति ने मारपीट की। फिर दोनों ने बच्चों समेत घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में है। आरोप है कि पति अब फोन पर उन्हें और बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन