फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   double murder in unnao district

जंगल में मिले देवर-भाभी के शव, लाशों के साथ हैवानियत की हदें पार, 'चर्चे में थीं नजदीकियां'

Thu, 20 Dec 2018 08:47 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Dec 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
double murder in unnao district
जंगल में तफ्तीश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में दो दिन से लापता महिला व उसके चचेरे देवर के शव गांव से डेढ़ किमी दूर घने जंगल में मिले। पुलिस को दोनों मृतकों के गले में चोट के निशान मिले हैं। महिला के चेहरे पर किसी वजनी हथियार से वार किया गया है। पुलिस की जांच में अभी तक दोनों के बीच काफी समय से नजदीकी होने की बात सामने आई है। पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है। देवर के परिजन पुलिस के सामने नहीं आए हैं। 
विज्ञापन


अजगैन थानाक्षेत्र के गांव जंसार के मजरा छेड़ा गांव निवासी नाहर लोधी की पत्नी श्रीमती लोधी (35) और पड़ोस में ही रहने वाले उसका चचेरा देवर अमृतलाल (25) पुत्र रामखेलावन सोमवार शाम से लापता थे। दोनों के परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। मृतका के  पति नाहर ने अजगैन कोतवाली में मौखिक सूचना दी थी।
विज्ञापन


दोनों (देवर-भाभी) के बीच काफी दिनों से काफी नजदीकी भी थी। इससे परिवार के लोग दोनों के कहीं चले जाने की आशंका भी जता रहे थे। बुधवार देर शाम मवेशी चलाकर लौट रहे गांव के युवकों ने दोनो के शव जंगल में देखे तो गांव में चर्चा फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवर का शव भी बिल्कुल सटा हुआ पड़ा मिला

double murder in unnao district
घटना स्थल पर मौजूद मृतका का पति नाहर लोधी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अजगैन थाना पुलिस को सूचना दी गई। एसओ अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने से शुरूआती जांच और शवों को वहां से निकलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जांच में मृतका के गले पर दबाने के निशान और चेहरे पर किसी वजनी हथियार से वार करने के निशान पाए गए। उसके सामने के दांत टूटे हुए हैं। मुंह और कान से रक्तस्राव भी पाया गया है।

उसके चचेरे देवर का शव भी महिला से बिल्कुल सटा हुआ पड़ा मिला। उसके गले पर भी चोट के निशान हैं। युवक को उल्टी भी हुई है। शव के पास ही पुलिस को एक पानी की बोतल भी मिली है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस, मृतका के पति नाहर से जानकारी कर रही है। नाहर के मुताबिक श्रीमती का उसके छोटे भाई कल्लू से विवाह हुआ था।

बीमारी के चलते कल्लू की दस साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसने श्रीमती से शादी कर ली थी। उसके एक दस साल का बेटा उमेश भी है। सीओ भीम कुमार गौतम ने भी घटना स्थल पहुंचकर जांच की। एसओ ने बताया कि अभी घटना की तफ्तीश चल रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed