फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Double murder in Hardoi minor brutally murdered brother and nephew

यूपी: हरदोई में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, नाबालिग ने भाई और भांजे की सिलेंडर से सिर कुचलकर की बेरहमी से हत्या

Fri, 06 Aug 2021 09:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Aug 2021 09:33 AM IST
सार

हरदोई जिले की कोतवाली शहर के विभूति नगर इलाके में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि छोटे भाई ने अपने भाई और भांजे की सोते समय गैस सिलेंडर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Double murder in Hardoi minor brutally murdered brother and nephew
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विभूति नगर में सिरफिरे युवक ने मकान बनवाने के लिए रुपये न देने पर गुरुवार तड़के भाई और भांजे की सोते समय गैस सिलिंडर से सिर कूंचकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बिलग्राम के ग्राम बरगावां निवासी अवधेश (30) साइकिल की दुकान पर पंचर बनाने का काम करता था। दुकान के मालिक शंभू यादव के मकान में ही ऊपरी मंजिल पर रहता था। अवधेश के साथ शहर चुन्नीपुरवा गांव निवासी बहन की जेठानी का पुत्र (भांजा) आशू (14) भी रहता था।
विज्ञापन

दो दिन पहले अवधेश का छोटा भाई अनमोल (18) भी आ गया था। गुरुवार की रात खाना खाकर तीनों सो गए थे। तड़के लगभग साढ़े तीन बजे अनमोल ने वहीं रखे गैस सिलिंडर से अवधेश और आशू की सिर कूंचकर हत्या कर दी। शोर सुनकर पहुंचे मकान मालिक और उसके पुत्र के साथ भी मारपीट की।

घटना की जानकारी पर शहर कोतवाल जगदीश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी अजय कुमार और सीओ सिटी विकास जायसवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मां बृजरानी ने बताया कि घर बनवाने के लिए अनमोल, अवधेश से रुपये मांग रहा था।

अवधेश ने इनकार कर दिया था। इसके कारण अनमोल ने वारदात की। एसपी अजय कुमार ने बताया कि आशू की मां राजकुमारी की तहरीर पर अनमोल के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed