‘तुम सिर्फ हम लोगों को इस पार्टी के लिए याद करोगे’ और फिर बेरहमी से हो गई 2 लड़कियों की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी चीज से सिर पर वारकर मारी गई योगिता
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि एक किशोरी की शिनाख्त हुई है। अभी दूसरी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला कानपुर देहात का है। विवेचना के लिए कानपुर देहात की पुलिस को दूसरी किशोरी के शव का डीएनए कराने को कहा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में योगिता की किसी भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है।
मंगलवार को इटावा सहसों थाना क्षेत्र में क्वारी नदी के सिंडौस घाट के समीप नदी के किनारे से दो किशोरियों को शव बरामद किए गए थे जिनकी हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई गई थी। एक किशोरी के शव के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। दूसरी किशोरी की एक आंख बाहर निकली थी। समाचारपत्रों में प्रकाशित खबर को पढ़कर कानपुर देहात के ग्राम चिराना थाना अकबरपुर निवासी नरेंद्र कुमार पासवान एडवोकेट अपनी पत्नी नीता, पुत्रों राजा व रजत, भाई सर्वेश, पिता गयाप्रसाद व अन्य परिवारीजनों के साथ पोस्टमार्टम स्थल पहुंचे। उनकी पुत्री योगिता उर्फ रानी उम्र 16 वर्ष सोमवार से अपनी दो सहेलियों के साथ लापता थी।
माना गया कि दूसरा शव उसकी गायब सहेली का ही होगा
परिजनों ने बरामद हुए शवों में से एक की शिनाख्त योगिता के रूप में की। लिहाजा यह माना गया कि दूसरा शव उसकी गायब सहेली का ही होगा। पोस्टमार्टम स्थल पर शिनाख्त करने पहुंचे नरेंद्र व उनकी पत्नी नीता व अन्य परिजन अपनी इकलौती पुत्री की मौत पर रो पड़े। नरेंद्र ने बताया कि योगिता 11 सितंबर की सुबह क्षेत्रीय इंटर कालेज, फतेहपुर रोशनाई अकबरपुर कानपुर देहात स्कूल पढ़ने के लिए घर से सुबह साढ़े सात बजे निकली थी। उसको उसकी एक सहेली लक्ष्मी शर्मा बुलाने आई थी। वह उसी के साथ चली गई। जब दो बजे तक वह घर वापस नहीं आई तो चिंता हुई। स्कूल में पता किया तो जानकारी हुई कि वह स्कूल नहीं आई। वहीं पता चला कि सहेली लक्ष्मी व हिमानी भी गायब हैं। दिन भर तलाशने के बाद रात नौ बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कहा कि तलाश लो नहीं तो मामला दर्ज कर लिया जाएगा। आज जब अखबार में पढ़ा तो इटावा आए और उसकी पहचान की।
हिमानी का शव होने से इनकार कर दिया
वहीं हिमानी के पिता त्रिलोकी सिंह निवासी आर्यनगर फ तेहपुर रोशनाई, कानपुर देहात भी दूसरी किशोरी की शिनाख्त के लिए पहुंचे लेकिन उन्होंने शव उनकी पुत्री हिमानी का होने से इनकार कर दिया। शव तीसरी सहेली के होने का अनुमान इसलिए नहीं लगा क्योंकि योगिता के परिजनों के अनुसार उन्हाेंने तीसरी लापता सहेली लक्ष्मी शर्मा पुत्री ओमप्रकाश शर्मा निवासी रनियां को उन लोगों ने देखा है और यह शव उसका नहीं हैं। एसएसपी वैभव ने बताया कि दो किशोरियों के मिले शवों में एक शव योगिता का है जिसकी शिनाख्त उनके परिजनों ने की। दूसरा शव उसकी सहेली हिमानी का होने का अनुमान था मगर हिमानी के पिता त्रिलोकी सिंह ने उसके हिमानी होने से इनकार कर दिया। लिहाजा विवेचना में उसका डीएनए कराया जाएगा।
शरीर पर कहीं कोई खरोंच या चोट के निशान नहीं
लक्ष्मी ने इसी साल लिया था विद्यालय में प्रवेश
पोस्टमार्टम स्थल पर पहुंचे योगिता उर्फ रानी के परिवारीजनों का संदेह उसकी सहेली पर है। नरेंद्र के पारिवारिक भाई सुरेश ने बताया कि इसकी सहेली दिल्ली में रहकर आई है। इसी वर्ष उसने विद्यालय में प्रवेश है। वह तेजतर्रार व चालाक किस्म की है। उसका कहीं कोई पता नहीं चल रहा है। सोमवार को भी वही उसे घर से लेकर गई थी।
कपड़े बदल गए
परिजनों के अनुसार योगिता उर्फ रानी घर से स्कूल ड्रेस में निकली थी। साथ में बस्ता भी लेकर गई थी लेकिन उसके शव पर स्कूल की ड्रेस नहीं थी बल्कि दूसरे क पड़े पहने है। जो कपडे़ योगिता के शव पर मिले वह उसके घर के भी नहीं हैं।
विवेचना अकबर पुलिस करेगी
इटावा में एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि दो शवों से एक की पहचान कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि दूसरी किशोरी शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इस मामले में अकबरपुर कानपुर देहात में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। इसलिए विवेचना वहीं की पुलिस करेगी।