फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Don't let AI become your secretary, your boss: Dr. Uvesh

एआई आपका सेक्रेटरी, बॉस न बनने दें : डॉ. उवेश

Sat, 31 Jan 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Don't let AI become your secretary, your boss: Dr. Uvesh
कानपुर। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आपका सेक्रेटरी है, उसे बॉस न बनने दें। संस्थान भी इंडस्ट्री की मांग के अनुसार ही कोर्स तैयार कर छात्रों को शिक्षित करें। यह बातें रूमा स्थित एलेन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में शुक्रवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में शामिल होने आए ओमान के माजून कॉलेज के सहायक डीन अकादमिक डॉ. उवेश हुसैन ने कही। इस दौरान माजून कॉलेज और एलेन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के बीच समझौता भी हुआ। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में सतत आर्थिक विकास के लिए मानव पूंजी और नवाचार विषय पर आयोजित कांफ्रेंस का शुभारंभ सुपर हाउस ग्रुप के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर जफरुल अमीन, सुपरहाउस एजुकेशन फाउंडेशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी जावेद हाशमी, संस्थान की निदेशिका डॉ. रूबी चावला, अमेरिका से आईं डॉ. कैसेंड्रा एलरॉड, ओमान के माजून कॉलेज के डॉ. हमूद अल वर्दी, डॉ. उवेश हुसैन, डॉ. मोहम्मद अल इसाई, आईआईएम लखनऊ के प्रो. प्रकाश सिंह, डॉ. अभिजीत सिंह, डॉ. शिखा भारद्वाज ने किया। डॉ. अजहरूद्दीन ने बताया कि शनिवार को 100 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसमें 50 फीसदी शोधपत्र विदेशी छात्र प्रस्तुत करेंगे। संचालन आयुषी मिश्रा ने किया। मौके पर डॉ. देव सिंह, डॉ. शिशिर गुप्ता, डॉ. भारत त्रिपाठी, डॉ. देवेश श्रीवास्तव, सौरभ शुक्ला आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed