फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   domestic violence and Harassment of woman

‘साहब! बिटिया वापस दिलवा दो’...'पति के सितम और एक मां का दर्द' रुला देने वाली कहानी

Sat, 12 Jan 2019 07:57 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 12 Jan 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
domestic violence and Harassment of woman
डेमो
एक महिला ने एसपी से गुहार लगाई है कि उसकी बेटी को ससुरालीजनों से वापस दिलवा दें। उसने बताया है कि ससुरालीजनों पर पांच लाख रुपये की मांग पूरी न कर पाने पर हाईवे पर छोड़ दिया। उसकी डेढ़ साल की बच्ची को भी छीन ले गए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल को झकझोर देने वाली ये घटना यूपी के औरैया जिले की है।
विज्ञापन


एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पूजा उर्फ माला (21) पुत्री लक्ष्मण सिंह निवासी मोहल्ला बनारसीदास ने बताया कि उसकी शादी 2016 में चंद्रशेखर के साथ हुई थी। ससुरालीजन एक मकान और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


जब उसकी मां, भाई व अन्य रिश्तेदार चौथी की विदा कराने उसकी ससुराल पहुंचे तो बदायूं में एक मकान खरीदकर देने व दुकान के लिए एक लाख रुपये दिए जाने की मांग की गई। भाई ने रिश्तेदारों के माध्यम से बातचीत की तब उसको विदा किया गया। ससुरालीजनों का उत्पीड़न बढ़ता ही गया। इस बीच उसके एक पुत्री हुई, जो वर्तमान में डेढ़ साल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ससुरालीजन बेटी को लेकर कार से इटावा की तरफ भाग गए

महिला ने बताया कि उसके ससुरालीजनों ने 21 दिसंबर को उसको मारापीटा और फिर कार से औरैया ले आए। यहां जालौन चौराहे पर उसकी डेढ़ साल की मासूम को उससे छीनकर उससे कहा कि वह घर से पांच लाख रुपये ले आए। वह बनारसीदास मोहल्ला स्थित घर पहुंची और मायके वालों को जानकारी दी। इस पर वे  उसके साथ जालौन चौराहे पहुंचे। काफी संख्या में परिजनों को आते देख वहां मौजूद ससुरालीजन बेटी को लेकर कार से इटावा की तरफ भाग गए।

 

महिला ने बताया कि उसने यूपी 100 पुलिस को फोन से सूचना देने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं लगा। पीड़िता ने एसपी से पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के अलावा उसकी मासूम को वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed