{"_id":"5d4519678ebc3e6d1971b9dd","slug":"dogs-tear-newborn-body-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अस्पताल के बाहर कूड़े के ढेर में पड़ा था नवजात का शव, कुत्तों ने नोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अस्पताल के बाहर कूड़े के ढेर में पड़ा था नवजात का शव, कुत्तों ने नोचा
Sat, 03 Aug 2019 10:55 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के निकट कूड़े में पड़े नवजात के शव को देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हरदोई में जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार के निकट कूड़ा के ढेर में पड़े नवजात के शव को कुत्तों ने नोच डाला। जब इस पर राहगीरों की नजर गई तो उन्होंने कुत्तों को वहां से भगाया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार के बाहर ही नगर पालिका परिषद का कूड़ा अड्डा है। शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे कुछ लोगों ने कुत्तों के झुंड को कूड़ेदान में देखा।

यहां कुत्ते नवजात के शव को नोच रहे थे। इस पर लोगों ने कुत्तों को भगा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सुबह लगभग साढ़े नौ बजे जिला अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने कचरा लाकर कूड़ा अड्डा पर डाला था।
कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव के नाम पर सिर्फ सिर ही बचा है। नियमों के मुताबिक 72 घंटे बाद ही पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव के नाम पर सिर्फ सिर ही बचा है। नियमों के मुताबिक 72 घंटे बाद ही पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।