फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dogs killed Deer in hardoi district

हवा के साथ अठखेलियां कर रहे थे हिरन, काल बनकर टूट पड़े कुत्ते

Thu, 02 Aug 2018 07:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 02 Aug 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
dogs killed Deer in hardoi district
सांडी क्षेत्र में मृत पड़ा हिरन - फोटो : अमर उजाला
बारिश के दिनों में आबादी की ओर कुलाचे भरने लगे हिरन अब कुत्तों का शिकार होने लगे हैं। तीन दिन के अंदर यूपी में हरदोई जिले के सांडी वन रेंज में कुत्तों ने जहां एक हिरन का शिकार कर उसका शव क्षत विक्षत कर दिया तो वहीं दूसरी ओर एक घायल हिरन ने बुधवार की शाम दम तोड़ दिया। दो हिरनों व एक बारहसिंघा का इलाज वन रेंज कार्यालय में किया जा रहा है।  
विज्ञापन


लगातार बारिश होने के बाद बचे खुचे वन क्षेत्रों में पानी भरने से हिरन सहित अन्य जानवर अब आबादी की ओर भागने लगे हैं लेकिन आबादी में आते ही इन हिरनों सहित अन्य जानवरों पर कुत्ते आदि हमला कर शिकार बना रहे हैं। वन रेंज अधिकारियों की मानें तो ग्राम सैतियापुर ,संगेचामऊ व बेहटी चिरागपुर में हिरनों ,बारहसिंघा की संख्या ज्यादा है, जिसमें  बेहटी में मंगलवार की शाम कुत्तों ने हिरनों के एक झुंड पर हमला बोल दिया था जिससे एक हिरन घायल हो गया था। ग्रामीणों के चिल्लाने पर कुत्ते भाग गए थे।
विज्ञापन


 

कुत्तों के झुंड ने हिरनों पर बोल दिया हमला

dogs killed Deer in hardoi district
सांडी वन क्षेत्र कार्यालय में घायल हिरन - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने वन रेंज कार्यालय में घायल हिरन का इलाज शुरू किया लेकिन बुधवार शाम उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना में सैतियापुर में बुधवार की शाम कुत्तों के झुंड ने हिरनों पर हमला बोल दिया। बचाव में भागे हिरनों में से एक हिरन कटीले तारों में उलझ कर मर गया।

इसके अलावा तीसरी घटना में ग्राम बेहटी में बुधवार की शाम ही दो हिरन व एक बारहसिंघा घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पाकर प्रभारी रेंजर राजपूत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों का उपचार जहां वन रेंज में किया जा रहा है वहीं दोनों मृत हिरनों के शव को वन रेंज कार्यालय में ही दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed