{"_id":"5bbbe532867a55284245802e","slug":"doctors-issued-death-certificate-to-alive-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां तो डॉक्टरों ने हद ही कर दी!, जिंदा को मुर्दा बताकर जारी किया डेथ सर्टीफिकेट, फिर हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां तो डॉक्टरों ने हद ही कर दी!, जिंदा को मुर्दा बताकर जारी किया डेथ सर्टीफिकेट, फिर हुआ बवाल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 09 Oct 2018 04:46 AM IST
विज्ञापन
डेथ सर्टीफिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया जिससे सनसनी फैल गई। हादसे में घायल फतेहपुर जिला निवासी फूल सिंह (58साल) को निजी अस्पताल ने मृत घोषित करके डेथ सर्टीफिकेट जारी कर दिया। इतना ही नहीं अस्पताल ने पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सूचना भी भेज दे दी। परिजनों को शक हुआ तो उन्होने फिर से चेकअप के लिए कहा। चार घंटे बाद उसी अस्पताल के डॉक्टरों ने फूल सिंह को जिंदा बताकर फिर से इलाज भी शुरू किया। इलाज शुरू होने के करीब 14 घंटे बाद फूल सिंह की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
रविवार को एक हादसे में फतेहपुर में फूल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उनको कानपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। रविवार शाम करीब 4 बजे परिजनों को डॉक्टरों ने बताया कि उऩकी मौत हो गई। साथ ही डेथ सर्टीफिकेट भी जारी कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही थी तभी फूल सिंह के शरीर में हरकत नजर आयी। डॉक्टरों ने देख करके बताया कि वो जिंदा हैं। रविवार को पूरी रात इलाज चला। सोमवार सुबह फूल सिंह की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।