फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Doctor missing from OPD of district hospital, patients strayed

जिला अस्पताल ओपीडी से डॉक्टर नदारद, भटके मरीज

Wed, 13 Oct 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Doctor missing from OPD of district hospital, patients strayed
ओपीडी में त्वचा रोग विशेषज्ञ व अर्दली की खाली कुर्सी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को अस्थि, त्वचा व बाल रोग विशेषज्ञ पौने बारह बजे तक ओपीडी नहीं पहुंचे। कक्ष के बाहर मरीज डॉक्टरों का इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौट गए। जानकारी पाकर सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा ने निरीक्षण किया, इस दौरान भी पूरी ओपीडी संचालित नहीं मिली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं ओपीडी से डॉक्टर नदारद रहने पर मरीजों को भटकना पड़ता है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी के लिए 675 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ओपीडी चलने का नियम है। इधर, सुबह से आए मरीजों को डॉक्टरों के आने के लिए घंटों फर्श पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। इसमें में तीन विभागों के डॉक्टर पौने बारह बजे तक नहीं पहुंचे तो कई मरीज मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

दुर्जनपुरवा के शिवम सिंह ने बताया कि बेटा बीमार है। वह सुबह ही अस्पताल आ गए थे। पर्चा बनवाकर ओपीडी के लिए पहुंचे लेकिन बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमर चंद्रा कक्ष में नहीं मिले। काफी इंतजार के बाद करीब 12 बजे वह पहुंचे तक बच्चे को उन्हें दिखाया। वहीं, बन्ना जाखा की अनीता व मंगटा गांव की शशि ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में न होने पर करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। माती की शिवकुमारी, सरगांव की फूल श्री व इकघरा के रामपाल और बन्ना जाखा के सियाराम ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ पुष्कर आनंद को दिखाने के लिए सुबह ही अस्पताल आकर पर्चा बनवा लिया। लेकिन दोपहर 12 बजे तक डॉक्टर नहीं आए। वहीं, ओपीडी में त्वचा रोग विशेषज्ञ का कक्ष खुला जरूर था लेकिन वहां डॉ. अशोक जतारया और उनका अर्दली नदारद रहे। यहां मरीज पहुंचे लेकिन कक्ष में किसी के न होने पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा ने बताया कि सभी डॉक्टरों को समय से ओपीडी करने को कहा गया है।
रिपोर्ट में देरी पर फर्श पर लेट गए मरीज
कानपुर देहात। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में जांचों में विलंब होता है। इसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानी होती है। मंगलवार को पैथालॉजी में जांच के लिए खून का नमूना देने के बाद मरीज बाहर ही फर्श पर बैठ गए। इधर कई घंटे तक रिपोर्ट नहीं मिली तो कुछ मरीज फर्श पर ही लेट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed