फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   doctor issued Divyang certificate to Visually impaired

ये अफसर हैं कुछ भी कर सकते हैं!, दृष्टिहीन को बना दिया पैरों से दिव्यांग, पीड़ित का दर्द रुला देगा

Tue, 18 Sep 2018 12:28 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 18 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
doctor issued Divyang certificate to Visually impaired
दृष्टिहीन जहरुद्दीन, जारी किया गया दिव्यांग प्रमाणपत्र - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में स्वास्थ्य महकमे के कारनामे ने एक वृद्ध को मुसीबत में डाल दिया है। दृष्टिहीन वृद्ध को पैरों से दिव्यांग प्रमाणपत्र बना दिया। अब वह प्रत्येक सोमवार को सीएमओ कार्यालय के चक्कर काट रहा है, पर उसका प्रमाणपत्र सही नहीं हो पा रहा है। इससे उसकी पेंशन भी लटक गई है।  
विज्ञापन


दृष्टिहीन वृद्ध को
 कमालगंज विकास खंड के गांव भड़ौसा निवासी 70 वर्षीय जहरुद्दीन की दोनों ही आंखें खराब हैं। करीब दो माह पहले उन्होंने सीएमओ कार्यालय में नि:शक्त प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। डाक्टरों के पैनल ने उनकी जांच कर 25 जुलाई 2018 को दिव्यांग प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि दृष्टिहीन जहरुद्दीन को दोनों पैरों से दिव्यांग होने का प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन


अब यह चिकित्सा विभाग के अधिकारी ही बता सकते हैं कि ऐसा उन्होंने कैसे कर दिया। हालांकि इससे वृद्ध न ही दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन कर पा रहें हैं और न ही किसी अन्य काम में प्रमाण पत्र इस्तेमाल कर पा रहे हैं। पिछले कई सोमवार से वह सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें दूसरा प्रमाणपत्र जारी करने की बात कह कर टहला दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि जहरुद्दीन के परिवार में कोई नहीं है। वह अपने घर में अकेले रहते हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस के लोग ही मदद कर देते हैं। उन्हीं के साथ यहां आते हैं। सोमवार को उनके साथ सीएमओ कार्यालय आए पड़ोसी इजाजुद्दीन ने बताया कि पिछले दो बार से वह ही उनके साथ आ रहे हैं, लेकिन कुछ नहीं हो रहा है।


वर्जन
हमारे यहां तैनात लिपिक मनीष कटियार की गलती से प्रमाणपत्र गलत बन गया था। अब मामला संज्ञान में आया है। जल्दी ही प्रमाणपत्र सही कर दोबारा से जारी किया जाएगा। - अरुण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed