{"_id":"5c8f3862bdec2239135eb1d6","slug":"do-not-eat-unnecessary-antibiotic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेवजह न खाएं एंटीबायोटिक, मर जाते हैं मित्र बैक्टीरिया, लंबी उम्र जीने की क्षमता कम कर रही ये चीजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवजह न खाएं एंटीबायोटिक, मर जाते हैं मित्र बैक्टीरिया, लंबी उम्र जीने की क्षमता कम कर रही ये चीजें
Mon, 18 Mar 2019 11:53 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
एएमएमसी-2019 के तकनीकी सत्र में डॉक्टरों का हुआ सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माहौल में बढ़ रहा प्रदूषण लंबी उम्र जीने की क्षमता कम कर रहा है। फेफड़ों की कमजोरी के कारण आक्सीजन लेवल घटने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है। ऐसे में अगर बेवजह, बिना सोचे-समझे एंटीबायोटिक खाई तो कोढ़ में खाज जैसी स्थिति हो जाएगी।
कानपुर में यह बात दिल्ली के बीएल कपूर हॉस्पिटल के निदेशक क्रिटिकल केयर डॉ. राजेश पांडेय ने बताई। उन्होंने कहा कि प्रदूषण बढ़ता रहा तो बुढ़ापा सांस की तकलीफों से भरा होगा। इसके लिए लोग व्यायाम, प्राणायाम और खानपान सुधार कर शरीर को मजबूत रखें।

एएमएमसी-2019 के तकनीकी सत्र में डॉ. राजेश पांडेय ने बताया कि आंतें शरीर के प्रतिरोधक क्षमता के मुख्य सिस्टम होती हैं। एंटीबायोटिक शत्रु और मित्र दोनों तरह के बैक्टीरिया को बराबर नुकसान पहुंचाती है। बेवजह एंटी बायोटिक से बचें। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की रोगी गर्भवती महिलाएं खासतौर पर सतर्क रहें। गर्भधारण के पहले अपना चेक अप कराना शुरू करें।
नई पीढ़ी में घटेगी सिजेरियन डिलेवरी
फॉग्सी के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज देसाई ने कहा कि बच्चियों की नई पीढ़ी जब मां बनेगी तो सिजेरियन डिलेवरी कम होंगी। वजह यह है कि अब बच्चों के गर्भ में रहने के दौरान अधिक ध्यान दिया जा रहा है। अभी मेडिको लीगल केस से बचने के चक्कर में डाक्टर सिजेरियन डिलेवरी कराते हैं। यह जच्चा-बच्चा दोनों के लिए सुरक्षित होती है।

गर्भावस्था में थायरॉयड की जांच करा लें
वरिष्ठ हारमोंस रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता बजाज ने बताया कि गर्भावस्था में अगर थायरॉयड का सामंजस्य बिगड़ा तो गर्भपात हो सकता है। इसके अलावा गर्भस्थ शिशु में दिक्कत आ सकती है। उसका आईक्यू कम रहेगा।
अधिक उल्टियां होने से हो सकते गुर्दे खराब
एसजीपीजीआई के गुर्दा रोग विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. अमित गुप्ता का कहना है कि गर्भवती महिला को अधिक उल्टियां होने से उसके शरीर में पानी की कमी हो जाती है और उसके गुर्दे खराब हो सकते हैं। गर्भवती के शरीर में पानी की कमी नहीं होनी देना चाहिए।