{"_id":"f41a75f8203274af65a6ca51864f4415","slug":"dm-angry-from-employ-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पटल सहायकों को डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटल सहायकों को डीएम ने लगाई फटकार
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Sun, 31 May 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से कहा कि पत्रावलियां ही कलेक्ट्रेट की अमूल्य निधि है। जो प्रत्येक दशा में सुरक्षित व साफ सुथरी रहें।
पत्रावलियो का कवर यदि फट गया है तो उसे तत्काल बदलें। जिलाधिकारी निरीक्षण के दौरान नाजिर जगदीश यादव सहित कई कर्मचारियों के पटल का निरीक्षण कर रहे थे।
कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालय कक्षों में यदि पुराने वर्षों के कैलेंडर टंगे हो तो उनको तत्काल हटा दें। घर की तरह पटल को साफ सुथरा रखें।
उन्होंने कलेक्ट्रेट गार्डेन का भी निरीक्षण कर उसे और अधिक हरा भरा कर विकसित करने का निर्देश दिया। रखरखाव में लापरवाही देखकर पटल सहायकों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने सुबह 11 बजे संयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभी सहायकों के रजिस्टर देखे। कर्मचारियों की जीपीएफ पुस्तिका, सेवा पुस्तिका चेक किया।
कहा कि चाहे वो अधिकारी या चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जीपीएफ पुस्तिका व सेवा पुस्तिका उसकी निधि है। जो पूरी तरह से सुरक्षित व अपडेट रहे। शिकायत लिपिक शिकायतों को प्रत्येक दशा में अपडेट करें व उसका निस्तारण भी सुनिश्चित कराए।
कहा कि जिन शिकायत कर्ताओं के मोबाइल व फोन नंबर न हो तो वह संबंधित गांव के प्रधान आदि का नंबर दें दें। एकल खिड़की पर होने वाले कार्यो का बाहर प्रदर्शन कराए तथा लोकवाणी कक्ष खाली है इसको स्वागत कक्ष बना दे। बिल बुक आदि पूरी तरह सुरक्षित रहे।
उन्होने कर्मचारियों से कहा कि कर्मचारी अपने पटल के अलावा इधर उधर न घूमें और न ही परस्पर फिजूल की वार्ता कर समय न बर्बाद करे।
अपने पटल का कार्य पूरा रखे तथा अन्य को भी अपने पटल का कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित करे। जिलाधिकारी ने कई सहायकों की अलमारी को खुलवाकर देखा।
पत्रावली अस्त व्यस्त पाए जाने व धूल जमीं होने पर भी कड़ी फटकार भी लगायी और कहा कि अपने घर की भांति अलमारी को खोलकर पत्रावलियों की धूल आदि साफ कर लिया करें।
इस मौके पर सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, नाजिर जगदीश यादव, सर्वेश अग्निहोत्री आदि भी थे।