फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Diwali Special: Railway is going to run special trains for these places

दिवाली पर घर आने की कर रहे हैं प्लानिंग तो रेलवे इन जगहों के लिए चलाने जा रहा है स्पेशल ट्रेनें

Tue, 01 Oct 2019 07:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 01 Oct 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
Diwali Special: Railway is going to run special trains for these places
ट्रेन
रेलवे ने दिवाली के पहले ट्रेनों में सीटों की मारामारी को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों से कानपुर से दिल्ली, मुंबई, पुणे आ जा सकेंगे। मुंबई की स्पेशल ट्रेन (82107) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से एक अक्तूबर से पांच नवंबर तक हर मंगलवार को दोपहर 2:10 बजे चलेगी।
विज्ञापन


दूसरे दिन सुबह साढ़े 11 बजे सेंट्रल और दोपहर सवा एक बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (01020) लखनऊ से दो अक्तूबर से छह नवंबर तक हर बुधवार को दोपहर तीन बजे चलेगी। कानपुर शाम साढ़े चार बजे आएगी और शाम 4:40 बजे छूटेगी। दूसरे दिन शाम 5:35 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसमें तीन जनरल, चार स्लीपर, एक एसी-सेकेंड, आठ एसी थर्ड कोच होंगे।
विज्ञापन


 

Diwali Special: Railway is going to run special trains for these places
ट्रेन
पुणे गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (81453) पुणे से 21 अक्तूबर से चार नवंबर तक हर सोमवार को रात 9:43 बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन रात एक बजे आएगी। लखनऊ होकर ट्रेन गोरखपुर सुबह साढ़े आठ बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (01454) गोरखपुर से 23 अक्तूबर से छह नवंबर तक सुबह 10:45 बजे चलेगी। कानपुर शाम 5:55 बजे आएगी और 6:05 बजे छूटेगी। दूसरे दिन रात नौ बजे ट्रेन पुणे पहुंचेगी। इसमें चार जनरल, आठ स्लीपर, एक एसी सेकेंड, पांच एसी थर्ड कोच होंगे।

आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन (04046) आनंद विहार से 26 अक्तूबर से दो नवंबर तक रात 11:35 बजे चलेगी। सुबह 5:40 बजे कानपुर पहुंचेगी और पांच मिनट बाद छूटेगी। गोरखपुर दोपहर 1:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (04045) 27 अक्तूबर और तीन नवंबर को गोरखपुर से शाम 5:25 बजे चलेगी। कानपुर देर रात साढ़े 12 बजे आएगी और पांच मिनट बाद रवाना होकर सुबह सवा सात बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसमें एक एसी फर्स्ट, आठ एसी सेकेंड और 10 एसी थर्ड कोच और पैंट्रीकार होगी।

आनंद विहार-गया एक्सप्रेस ट्रेन (04044) आनंद विहार से 27 अक्तूबर और तीन नवंबर को रात 12:10 बजे चलेगी। गाजियाबाद से 12:50 बजे छूटेगी और कानपुर सेंट्रल सुबह 6:40 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट रुककर रात 8:20 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेेन (04043) 27 अक्तूबर और तीन नवंबर को गया से रात 11:20 बजे चलेगी। कानपुर दूसरे दिन सुबह 8:20 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट बाद छूटकर आनंद विहार शाम 5:05 बजे पहुंचेगी। इसमें दो जनरल, नौ स्लीपर, दो एसी सेकेंड और तीन एसी थर्ड कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed