फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Diwali in Kanpur: AQI reached 391 at 10 pm, firecracker turnover reduced from 50 crores to 10 crores

कानपुर में दिवाली: रात 10 बजे 391 तक पहुंचा एक्यूआई, पटाखा कारोबार 50 करोड़ से घटकर 10 करोड़

Fri, 05 Nov 2021 10:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Nov 2021 10:00 AM IST
सार

सोमवार को शहर का एक्यूआई इस सीजन में सबसे अधिक 408 तक पहुंच गया था। माना जा रहा था कि दिवाली पर आतिशबाजी से हालात और खराब होंगे। लेकिन, प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की बिक्री पर पुलिस-प्रशासन की सख्ती का असर दिखा।

विज्ञापन
Diwali in Kanpur: AQI reached 391 at 10 pm, firecracker turnover reduced from 50 crores to 10 crores
कानपुर में दिवाली - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में दिवाली पर तीन साल बाद शहर की हवा में सबसे कम जहर घुला। इसकी वजह बनी पटाखा कारोबार में पांच गुना की गिरावट। बृहस्पतिवार रात 10 बजे नेहरूनगर स्थित सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के पॉल्यूशन मीटर पर शहर का एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 391 दर्ज किया गया। जबकि औसत एक्यआई 260 रहा। हालांकि, सेहत के लिए यह स्थिति भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन


त्योहार पर बाजारों में भीड़ उमड़ने से जाम लगने और खराब सड़कों की वजह से सोमवार को शहर का एक्यूआई इस सीजन में सबसे अधिक 408 तक पहुंच गया था। माना जा रहा था कि दिवाली पर आतिशबाजी से हालात और खराब होंगे। लेकिन, प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की बिक्री पर पुलिस-प्रशासन की सख्ती का असर दिखा।
विज्ञापन


इससे दिवाली पर 50 करोड़ के आसपास होने वाला पटाखा कारोबार ठंडा पड़ गया। इस बार लगभग 10 करोड़ के ही पटाखों की बिक्री हुई। यही वजह रही, जिससे रात आठ बजे के बाद जोर पकड़ने वाली आतिशबाजी हर साल की तुलना में काफी कम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम ढलने के बाद बढ़ा एक्यूआई
नेहरूनगर पॉल्यूशन मीटर पर बृहस्पतिवार शाम एक्यूआई 379 था। बुधवार के मुकाबले यह 75 ज्यादा था। इसके बाद किदवईनगर क्षेत्र का एक्युआई 227, आईआईटी का 203 और नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट का 205 रहा। देरशाम आतिशबाजी शुरू होने के बाद एक्यूआई में बढ़ोतरी तो हुई पर उस अनुपात में नहीं, जितनी पिछले वर्षों में हुई थी। रात 10 बजे यह 391 तक गया, लेकिन 11 बजे फिर 386 पर आ गया।


फिलहाल, सुबह की सैर से बचें
सांस रोग विशेषज्ञों की सलाह है कि एक-दो दिन लोग सुबह की सैर पर न जाएं। धूप निकलने पर घर से बाहर निकलें। घर के अंदर योग और प्राणायाम कर सकते हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसके कटियार ने बताया कि जिन्हें पहले से अस्थमा, सीओपीडी है या फिर पोस्ट कोविड रोगी हैं, वे एहतियात बरतें।

दिवाली पर शहर की हवा में जहर
वर्ष        एक्यूआई
2020    522
2019    600
2018    701
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed