{"_id":"6356355c521df741f7598c2b","slug":"diwali-2022-special-muhurta-and-time-of-deepawali-puja","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2022: दीपावली में पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त, प्रदोष काल और वृष लग्न में पूजा करने से मिलेगी कृपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2022: दीपावली में पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त, प्रदोष काल और वृष लग्न में पूजा करने से मिलेगी कृपा
Mon, 24 Oct 2022 12:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:19 PM IST
सार
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, दीपावली पर्व की विशेष पूजन के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं। प्रदोष काल और वृष लग्न में पूजा करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा मिलेगी।
विज्ञापन
दिवाली पूजन की तैयारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार दीपावली में तीन शुभ मुहूर्त में पूजा की जा सकती है। पं. एके दुबे पद्मेश ने बताया कि प्रथम मुहूर्त शाम छह बजकर 36 मिनट से शाम सात बजकर के 55 मिनट तक है। द्वितीय मुहूर्त महानिशीथ काल रात्रि 11 बजकर 20 मिनट से रात्रि 12 बजकर 11 मिनट तक है।
विज्ञापन
तृतीय मुहूर्त रात्रि एक बजकर चार मिनट से तीन बजकर 18 मिनट तक रहेगा। बताया कि प्रदोष काल व वृष लग्न में पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। प्रदोष काल शाम पांच बजकर 23 मिनट से शाम सात बजकर 55 मिनट तक रहेगा। वृष लग्न शाम छह बजकर 36 मिनट से आठ बजकर 55 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
वहीं, ज्योतिषाचार्य स्वाती सक्सेना ने बताया कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में शाम पांच बजकर 23 मिनट से शाम आठ बजकर 33 मिनट तक सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। इसके बाद रात्रि दस बजकर आठ मिनट से रात 11 बजकर 45 मिनट तक फिर रात्रि एक बजकर 18 मिनट से तीन बजकर तीन मिनट तक है।
विज्ञापन
आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें छप्पन भोग के साथ इत्र भी लगाएं। चांदी व सोने के आभूषण अर्पित करें और उनकी पूजा भी करें। साथ ही, कुबेर भगवान का पूजन अर्चन करने से सुख-समृद्धि और विशेष फल की प्राप्ति होती है।