फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   diwali 2021 laxmi ganesh puja vidhi shubh muhurat time

Diwali 2021: मां लक्ष्मी का पूजन 28 गुना ज्यादा फायदेमंद, जानिए शुभ मुहूर्त

Thu, 04 Nov 2021 12:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Nov 2021 12:08 PM IST
सार

भगवान राम के अयोध्या आगमन के बाद लक्ष्मी और विष्णु के पूजन का प्रचलन हुआ। गणेश जी बुद्धि के दाता तो लक्ष्मी जी धन वाहक हैं। महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीपक जलाए जाते हैं। इस बार मां लक्ष्मी का पूजन 28 गुना ज्यादा फायदेमंद होगा।

विज्ञापन
diwali 2021 laxmi ganesh puja vidhi shubh muhurat time
माता लक्ष्मी और गणेश पूजा - फोटो : istock

विस्तार

दीपावली को दीप पूजन का पहला मुहूर्त प्रदोष का है। जो शाम 5:15 से 7:40 तक है, इस कालखंड में वृष स्थिर लग्न है। इसके बाद शाम 5:52 बजे से 7:40 बजे तक पूजा करने का सबसे उत्तम मुहूर्त है। यह जानकारी पद्मेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेस के संस्थापक अध्यक्ष पं. केए दुबे पद्मेश ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्थिर लग्न सिंह, रात्रि 12:20 से 2:34 बजे तक है। महानिशीथ काल का पूजन रात्रि 11:19 से 12:11 बजे तक रहेगा। शाम 5:15 से 8:29 बजे तक अमृतचर की चौघड़िया बेला है। रात्रि 11:43 से 1:20 बजे के मध्य लाभ की चौघडिया बेला है।
विज्ञापन


व्यापारी लोग अपने संस्थान वृश्चिक लग्न सुबह 7:09 से 9:40 बजे के मध्य, कुंभ लग्न दोपहर 1:14 से 2:45 बजे के मध्य पूजा करें। पं. दीपक पांडेय ने बताया कि भगवान राम के अयोध्या आगमन के बाद लक्ष्मी और विष्णु के पूजन का प्रचलन हुआ। गणेश जी बुद्धि के दाता तो लक्ष्मी जी धन वाहक हैं। महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीपक जलाए जाते हैं। इस बार मां लक्ष्मी का पूजन 28 गुना ज्यादा फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि के अनुसार भगवान को अर्पित करे चीजें
मेष - मोदक
वृष - इत्र
मिथुन - यज्ञोपवीत
कर्क - चंदन
सिंह - मदार पुष्प
कन्या - समी पत्र
तुला - हल्दी
वृश्चिक - इलायची
धनु - कैथा
मकर - कपूर
कुंभ - दूर्वा
मीन - सिंदूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed