फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Divyang girl protest against molestation, then the lover broken eyes after beating

दिव्यांग युवती ने किया छेड़खानी का विरोध तो शोहदों ने पिटाई के बाद फोड़ दी आंखें, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Sep 2019 06:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 17 Sep 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
Divyang girl protest against molestation, then the lover broken eyes after beating
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कानुपर के कर्नलगंज ईदगाह कॉलोनी में छेड़छाड़ के विरोध पर दिव्यांग युवती पर बर्बरता करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को ईदगाह के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वारदात में शामिल दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


ईदगाह कॉलोनी निवासी दिव्यांग युवती से इलाकाई निवासी बउवा, राजू उर्फ भालू और कल्लू ने 11 तारीख को छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों की पिटाई से युवती को दिखना बंद हो गया था। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने बताया कि बउवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजू और कल्लू की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

पुरानी रंजिश में हुआ विवाद

पुलिस ने मामले में छेड़छाड़, मारपीट, धमकी देने समेत गैर इरादतन हत्या का प्रयास जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज किया था। हालांकि जांच में सामने आया है कि युवती व उसके परिवारीजनों का आरोपियों से पुराना विवाद चल रहा है। इस विवाद में दिव्यांग से मारपीट हुई थी। पुलिस अब छेड़छाड़ की वारदात को इंकार कर रही है। 

ये है पूरा मामला
कानपुर के कर्नलगंज में छेड़छाड़ के विरोध करने पर तीन शोहदों ने दिव्यांग युवती को सरेराह पीट दिया। पिटाई से पीड़िता को आंखों से दिखाई देना बंद हो गया। रविवार देर रात पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। तीनों आरोपी फरार हैं। 

ईदगाह कॉलोनी निवासी युवती की एक आंख पहले से खराब थी। आरोप है कि इलाकाई निवासी बउवा, राजू उर्फ  भालू और कल्लू आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। 11 सितंबर की दोपहर युवती घर का सामान लेने बाजार जा रही थी। तभी रास्ते में इन तीनों ने उसे दबोच लिया और पार्क में उठा ले गए। युवती के चीखने चिल्लाने पर शोहदों ने उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी।

इससे वह बेहोश हो गई। इलाकाई लोगों के इकट्ठा होने पर शोहदे भाग निकले। उसकी आंख से खून बहने लगा। परिजनों ने उसे उर्सला में भर्ती कराया है। उसे दोनों आंखों से दिखाई नहीं दे रहा है। कर्नलगंज थाने के एसएसआई परवेज अली ने बताया कि शोहदों के खिलाफ  छेड़छाड़, गाली-गलौज, मारपीट समेत हत्या का प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed