फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   District Sports and Youth Welfare Department officials are getting free salary

काम न धाम, खर्चा तमाम

Tue, 19 May 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 19 May 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
District Sports and Youth Welfare Department officials are getting free salary
प्रदेश सरकार के जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के पास पिछले कई साल से कोई काम नहीं है। प्रदेश भर में इस विभाग में करीब साढ़े तीन सौ कर्मचारी रह गए हैं, जो सिर्फ हर महीने वेतन लेते हैं और दिनभर ऑफिस में बैठे रहते हैं।
विज्ञापन


इस विभाग का साल भर का खर्च जोड़ा जाए तो अकेले वेतन पर ही तीन करोड़ से अधिक रुपये खर्च होते हैं। बाकी खर्च अलग हैं। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग में प्रदेश स्तर पर कुल 700 पद हैं। अब यह संख्या आधी रह गई है। काम न होने की वजह से कोई नई नियुक्ति भी इस विभाग में नहीं हुई।
विज्ञापन


कर्मचारियों के रिटायर होने के साथ-साथ इनकी संख्या कम होती जा रही है। महानगर में इस समय छह कर्मचारी बचे हैं। दो कर्मचारी इसी महीने रिटायर होने वाले हैं। तीन दिन पहले इस विभाग के जिला खेल अधिकारी का पद भी खाली हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में करीब सौ और कर्मचारी प्रदेश भर में इस विभाग से रिटायर होने वाले हैं। मजे की बात यह है कि इन कर्मचारियों को फ्री की सैलरी दी जा रही है। इन्हें किसी दूसरे विभाग में मर्ज भी नहीं किया जा रहा है।


फिलहाल नहीं है कोई काम

जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी का कहना है कि वे लोग आयोग से चुनकर आए हैं। वैसे सभी राज्य सरकार के कर्मचारी हैं। फिलहाल विभाग के पास ऐसी कोई योजना नहीं है जिस पर काम किया जाए। इस समय पीआरडी के जवानों का प्रशिक्षण भी बंद पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed