फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   District administration in action mode on illegal mining, recovery of 77.47 lakhs in a month

अवैध खनन: एक्शन मोड में प्रशासन, सख्त कार्रवाई के निर्देश, एक माह में ही 77.47 लाख की वसूली

Sat, 07 May 2022 09:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 May 2022 09:20 AM IST
सार

जिले में अंधाधुंध हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। बपता दें कि पिछले साल 1.88 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी,जबकि इस साल एक माह में ही 77.47 लाख की वसूली की गई है। 

विज्ञापन
District administration in action mode on illegal mining, recovery of 77.47 lakhs in a month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने में जुटे जिला प्रशासन ने पिछले एक महीने में 77.47 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। खास बात यह है कि पिछले साल 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 के बीच अवैध खनन व अवैध परिवहन को लेकर 1.88 करोड़ रुपये की वसूली की गई थी, जबकि 1 अप्रैल से 4 मई के बीच ही विभिन्न जगहों से 106 वाहनों को सीज करते हुए अब तक 77.47 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। एक माह के अंदर ही पिछले साल की तुलना में जुर्माना आधे के करीब वसूल लिया गया है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि सरकार ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसे में किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं करने दिया जाएगा। बता दें कि बुधवार रात को भी एडीएम सिटी अतुल कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ओवरलोड माल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 32 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 15 वाहनों को सीज करते हुए 24.31 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन

अफसरों को कर रहे थे ट्रेस, दो गए जेल
बुधवार रात की कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने कुछ ऐसे लोग पकड़े जिनके मोबाइल में टीम की गतिविधियों की सूचना व्हाट्सएप ग्रुप पर आ रही थीं। एडीएम सिटी अतुल कुमार ने बताया कि व्हाट्सएप पर टीम किस ओर जा रही और कितने वाहन साथ हैं, यह तक बताया जा रहा था। ऐसे ग्रुप वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी प्रवर्तन अधिकारियों की निगरानी या पीछा करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed