अवैध खनन: एक्शन मोड में प्रशासन, सख्त कार्रवाई के निर्देश, एक माह में ही 77.47 लाख की वसूली
जिले में अंधाधुंध हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। बपता दें कि पिछले साल 1.88 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी,जबकि इस साल एक माह में ही 77.47 लाख की वसूली की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने में जुटे जिला प्रशासन ने पिछले एक महीने में 77.47 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। खास बात यह है कि पिछले साल 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 के बीच अवैध खनन व अवैध परिवहन को लेकर 1.88 करोड़ रुपये की वसूली की गई थी, जबकि 1 अप्रैल से 4 मई के बीच ही विभिन्न जगहों से 106 वाहनों को सीज करते हुए अब तक 77.47 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। एक माह के अंदर ही पिछले साल की तुलना में जुर्माना आधे के करीब वसूल लिया गया है।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि सरकार ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसे में किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं करने दिया जाएगा। बता दें कि बुधवार रात को भी एडीएम सिटी अतुल कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ओवरलोड माल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 32 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 15 वाहनों को सीज करते हुए 24.31 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
अफसरों को कर रहे थे ट्रेस, दो गए जेल
बुधवार रात की कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने कुछ ऐसे लोग पकड़े जिनके मोबाइल में टीम की गतिविधियों की सूचना व्हाट्सएप ग्रुप पर आ रही थीं। एडीएम सिटी अतुल कुमार ने बताया कि व्हाट्सएप पर टीम किस ओर जा रही और कितने वाहन साथ हैं, यह तक बताया जा रहा था। ऐसे ग्रुप वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी प्रवर्तन अधिकारियों की निगरानी या पीछा करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।