{"_id":"5cfbcfa8bdec2206fc1282c2","slug":"dispute-between-two-woman-in-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में चढ़ते समय पैर पर पैर रखने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट-लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में चढ़ते समय पैर पर पैर रखने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट-लूट का आरोप
Sat, 08 Jun 2019 08:39 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 08 Jun 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की नंदगांव निवासी रेखा देवी पत्नी मुकेश चंद्र फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के करनपुर पुठरी गांव में अपने बेटे लकी (14) के साथ रिश्तेदारी में भागवत कथा सुनने आई थीं। शनिवार को रिश्तेदार गुड्डू के साथ वह वापस जाने के लिए नवाबगंज पहुंचीं। प्राइवेट बस में चढ़ते समय उनका पैर किसी महिला के पैर के ऊपर रख गया। इसी पर दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। विवाद देख कर चालक ने बस भगा दी। इस पर रेखा व लकी चलती बस से कूद गए।
बस से नीचे रह गए कंडक्टर ने गुड्डू को पीट दिया। उसने परिजनों को मामले की सूचना दे दी। यह देख कर कंडक्टर वहां से भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। रेखा ने थाने में तहरीर देकर कंडक्टर पर उसकी डेढ़ तोले की चेन तोड़ने, सात हजार रुपये और मारपीट करने का आरोप लगाया है। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा।