{"_id":"5cfea7d8bdec2207066cbc6a","slug":"dispute-between-two-communities-in-kanpur-due-to-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग प्रेमी युगल फरार हुए तो किशोरी के पक्ष वालों ने किया बवाल, घर में घुसकर लूटपाट-पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग प्रेमी युगल फरार हुए तो किशोरी के पक्ष वालों ने किया बवाल, घर में घुसकर लूटपाट-पथराव
Tue, 11 Jun 2019 12:26 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसे लोगों ने टीवी, फ्रिज समेत अन्य सामान तोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में रावतपुर के रहमत नगर में सोमवार रात नाबालिग प्रेमी युगल के भाग जाने के बाद लड़की के घर वालों ने जमकर बवाल किया। पहले सैकड़ों लोगों ने रावतपुर चौकी का घेराव किया और फिर लड़के के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर परिजनों को पीटा, पथराव किया। उसके बाद सड़क जाम कर दी। उपद्रवियों ने आगजनी का प्रयास किया लेकिन तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे बाद मामला शांत हुआ। दो समुदाय के लोगों के बीच तनाव है।
कल्याणपुर सीओ अजय कुमार के मुताबिक सोमवार सुबह किशोरी, किशोर के घर पहुंची थी। उसके बाद दोनों कहीं चले गए। दोपहर तक किशोरी के वापस न आने पर उसके परिजनों ने किशोर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। रात में किशोरी के परिजनों ने लोगों के साथ मिलकर रावतपुर चौकी का घेराव किया।
उसके बाद किशोर के घर पर धावा बोल दिया। पूरे घर में तांडव मंचाया। उसके माता-पिता, दादी और ममेरी बहन को पीटा। सैकड़ों लोग रामलला रोड स्थित भाटिया मार्केट में रोड जाम कर प्रदर्शन करने लगे। बाद में सीओ ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। किशोर के पिता के मुताबिक उन्होंने हाल में सवा दो लाख रुपये का बैंक से कर्ज लिया था। घर में घुसे लोगों ने टीवी, फ्रिज समेत अन्य सामान तोड़ा और घर से बाहर फेंक दिया। सवा दो लाख रुपये भी लूट ले गए।
विज्ञापन
चौकी के घेराव के वक्त किशोरी की मां व अन्य प्रदर्शनकारियों की चौकी इंचार्ज राम सिंह से तीखी बहस हुई थी। किशोरी के परिजनों ने धमकी दी थी कि किशोर का घर फूंक देंगे। इतना कहकर उपद्रवी वहां से चले गए। इसके बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी रही। करीब एक घंटे बाद किशोरी पक्ष के लोगों ने किशोर के घर हमला बोल दिया और बवाल बढ़ गया।