फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dispute between SP MLA and Inspector

कानपुर: सपा विधायक और दरोगा की हुई बहस, नोकझोंक, हंगामे की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने संभाली स्थिति

Sun, 22 Aug 2021 12:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Aug 2021 12:53 AM IST
सार

विधायक ने एसएसआई को कार्रवाई की धमकी दे दी, जिसे लेकर हंगामा और तेज हो गया। सूचना पर ग्वालटोली थाना इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Dispute between SP MLA and Inspector
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में ग्वालटोली चौराहे पर एसएसआई (सीनियर सब इंस्पेक्टर) और सपा विधायक की बहस हो गई। मामला तू तड़ाक पर आ गया। मौके पर पहुंचे थाना इंचार्ज ने स्थिति संभाली और मामला शांत कराया।
विज्ञापन


दरअसल, सपा विधायक के एक करीबी के खिलाफ ग्वालटोली पुलिस ने त्योहार के मद्देनजर कार्रवाई की थी। पूर्व में भी उसे पाबंद किया जा चुका है। पुलिस ने जब फिर से उसे पाबंद किया तो शनिवार को सपा विधायक उसे लेकर ग्वालटोली चौराहे पहुंचे।
विज्ञापन


यहां बैठे एसएसआई से विधायक ने कुर्सी से खड़े होेकर बात करने को कहा। इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी। विधायक ने एसएसआई को कार्रवाई की धमकी दे दी, जिसे लेकर हंगामा और तेज हो गया। सूचना पर ग्वालटोली थाना इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिली थी। इंस्पेक्टर ने स्थिति संभाल ली थी। घटना का कारण पता किया जा रहा है। जांच में जिसकी गलती होगी उसके खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।- आकाश कुलहरि,  एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed