{"_id":"5dcf99398ebc3e54c435ce9b","slug":"dispute-between-farmers-and-police-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रांस गंगा सिटी स्थल पर जमीन अधिग्रहण मामला, किसानों ने किया पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांस गंगा सिटी स्थल पर जमीन अधिग्रहण मामला, किसानों ने किया पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
Sat, 16 Nov 2019 07:04 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 16 Nov 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
शुक्लागंज में किसानों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के शुक्लागंज क्षेत्र में शनिवार को गंगा बैराज के ट्रांस गंगा सिटी स्थल पर जमीन अधिग्रहण मामले में किसान और पुलिस आमने-सामने आ गई। मामला बढ़ता देख एसडीएम सदर दिनेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार समेत पांच थानों की फोर्स व पीएसी बल मौके पर मौजूद है।
किसान नेता सनोज यादव का आरोप है कि यूपी सीडा ने गलत तरीके से किसानों की जमीन अधिग्रहीत की है। ऐसे में किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही नौकरी व डेवलेपमेंट लैंड जमीन मुहैया कराई जाए, तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

इस बीच शनिवार सुबह अधिकारी प्रशासन और किसानों के बीच बातचीत का रास्ता निकालने की कोशिश में जुटे। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। जिसमें पुलिस के तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
किसान नारेबाजी कर रहे हैं। भारी फोर्स मौके पर तैनात है। किसानों ने दो दिन पहले ही पेड़ों पर फंदे बना लिए थे। किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा उनके विरोध में कार्रवाई किए जाने पर किसान फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेंगे। 200 से 300 किसान मौके पर मौजूद हैं।

हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ा। इसके बाद किसानों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। सीएओ सिटी और एक चौकी इंचार्ज घायल हुए हैं। वहीं छह किसान घायल हुए हैं। दो किसानों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
पुलिस ने छह आंसू गैस के गोले दागे। किसान नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यूपी सीडा ने किसानों द्वारा कब्जा की हुई जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
पुलिस ने छह आंसू गैस के गोले दागे। किसान नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यूपी सीडा ने किसानों द्वारा कब्जा की हुई जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।