{"_id":"59c210b14f1c1bb4688b594d","slug":"disclosure-of-adulterated-liquor-factory","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, कारखाने में मिली लाश ने बढ़ाई ‘पुलिस की टेंशन’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, कारखाने में मिली लाश ने बढ़ाई ‘पुलिस की टेंशन’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई नकली शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात छापेमारी कर गांव बलारपुर में गोल कुंआ निवासी सर्वेश गुप्ता के नलकूप में चल रही मिलावटी शराब की फैक्ट्री पकड़ ली। इस दौरान शराब बना रहा नलकूप का स्वामी समेत उसके साथी भागने में सफल रहे। पुलिस दो नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश शुरू की है।
मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने सर्वेश के यशोदा नगर गोल कुआं सरायमीरा स्थित आटा चक्की एवं स्पेलर कारखाने पर उसके कर्मचारी पन्नालाल का शव फांसी पर लटके होने की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के पुत्र ने सर्वेश गुप्ता के खिलाफ पिता की हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

रोते बिलखते पन्नालाल के परिजन
रोते बिलखते पन्नालाल के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात सदर कोतवाली प्रभारी एके सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र के गांव बलारपुर में गोल कुंआ निवासी सर्वेश गुप्ता के नलकूप पर छापा मारा। पुलिस टीम को देखकर सर्वेश गुप्ता समेत उसका साथी तोताराम निवासी प्रेमपुर नेरा व चार अज्ञात युवक भाग निकले। मौके से पुलिस टीम ने नकली देशी शराब की 33 पेटी, चार जरीकेन और एक ड्रम केमिकल, नकली देशी शराब के रेपर व लेबल और दो बाइकें बरामद की।
कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने नलकूप मालिक सर्वेश गुप्ता निवासी गोल कुंआ सरायमीरा और तोताराम निवासी प्रेमपुर नेरा समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मिलावटी शराब की फैक्ट्री चलाने का मुकदमा दर्ज किया। खुलासा करते हुए कोतवाल ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है। ये लोग नलकूप में नकली शराब बना कर हरदोई जिले में सप्लाई करते थे।

बंद पड़ा कारखाना
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात कोतवाली पुलिस ने सर्वेश गुप्ता के नलकूप में छापेमारी के बाद यशोदा नगर गोल कुआं सरायमीरा स्थित उसकी आटा चक्की एवं स्पेलर कारखाने पर छापा मारा। कारखाने के अंदर मौजूद कर्मचारी पन्नालाल (52) निवासी बलारपुर ने पुलिस को देख गेट नहीं खोला। सुबह जब अन्य मजूदरों ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई तो उन्हें किसी भी प्रकार की आहट नहीं सुनाई दी।
इस पर कुछ मजूदर दीवार फांदकर अंदर गए तो पन्नालाल का शव फांसी के फंदे पर झूलता पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। वहीं मृतक पन्नालाल के पुत्र नीरज ने कोतवाली में सर्वेश गुप्ता के खिलाफ पिता की हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
कोतवाल एके सिंह ने बताया कि नलकूप में छापेमारी के बाद पुलिस सर्वेश गुप्ता की तलाश में उसके कारखाने पहुंची थी, लेकिन पन्नालाल द्वारा गेट न खोलने के बाद पुलिस लौट गई थी। उसके पुत्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत होने की पुष्टि हुई है।