{"_id":"6104ec8f8ebc3e395f0f94fc","slug":"disaster-rain-dilapidated-house-collapsed-water-filled-neighborhoods","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आफत की बारिश: जर्जर मकान ढहा, मोहल्लों में भरा पानी, पड़ोसियों ने मलबे से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत की बारिश: जर्जर मकान ढहा, मोहल्लों में भरा पानी, पड़ोसियों ने मलबे से निकाला
Sat, 31 Jul 2021 11:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
जर्जर मकान ढहा
- फोटो : amar ujala
कानपुर में हुई मूसलाधार बारिश से अनवरगंज में एक जर्जर मकान ढह गया। इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। कई मोहल्लों में जलभराव के साथ ही कुछ लोगों के घरों में पानी घुस गया। दो मोहल्लों में पेड़ भी गिरे। गुरुवार देर रात हुई बारिश के दौरान फूलवाली गली, अनवरगंज स्थित शशिकांत के जर्जर मकान की छत ढह गई।
वहां रह रहे संतोष कुमार, पत्नी गायत्री, बेटियां डॉली, रोली, बेटे अमन, प्रत्यक्ष मलबे में दब गए। शोर सुनकर पड़ोसियों ने मलबे में निकाला। घायल प्रत्यक्ष कुमार को उर्सला इमरजेंसी ले जाया गया। क्षेत्रीय पार्षद नूर आलम ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। डॉली ने बताया कि रात में 112 नंबर पर सूचना देने पर अनवरगंज पुलिस आई थी।

Trending Videos
आरोप लगाया कि सुबह मकान मालिक अन्य दीवारें भी गिरवाने लगा। अनवरगंज थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दूसरी तरफ, बारिश से जूही खलवा पुल में पानी भरने से यातायात ठप हो गया। वीआईपी रोड में भी पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा।
खलासी लाइन, ग्वालटोली, गीता नगर ओ-ब्लॉक में गुमटी नंबर-9 क्रासिंग से छपेड़ा पुलिया रोड, लक्ष्मीपुरवा, शक्कर मिल खलवा, कुलीबाजार, सरायमीता पनकी, अशोक नगर खलवा, गुबा गार्डन, इंदिरा नगर, दयानंद विहार आदि मोहल्लों में घुटनों तक पानी भर गया।
अशोक नगर में बाबा बिरयानी के पास सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। वहां रहने वाली पूजा ने नगर निगम कंट्रोल रूम को सूचना दी। तीन घंटे बाद नगर निगम उद्यान विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे। इसी तरह कल्याणपुर शिवली रोड में तिवारी दूध डेयरी के पास पेड़ गिरा।