फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   disabled couple sticks attacked

वोट न देने पर निशक्त दंपति पर लाठी-डंडे से हमला

Mon, 14 Dec 2015 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात Updated Mon, 14 Dec 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
 रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव मलिगांव बिरिया में वोट न देने पर रविवार
विज्ञापन
को नवनिर्वाचित प्रधान के समर्थकों ने निशक्त दंपति के घर में घुसकर गाली-गलौज की।

 विरोध करने पर दोनों पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से हमला किया, इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल भेजा गया है। पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

 थाना रसूलाबाद ग्राम निवासी मलिगांव बिरिया निवासी सरिता देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह को दबंगों ने निशक्त पति-पत्नी को घर में घुसकर पीटा। सरिता देवी व उनके पति सुरेंद्र सिंह ने पूर्व प्रधान जय गोविंद को वोट दिया था।

 इस पर जीते हुए प्रधान जसवंत राजावत के समर्थक  विमला देवी, कृपाल सिंह, राजेश सिंह और कुसुम देवी दंपति से गाली-गलौज करने लगे, विरोध किया तो उन्होंने ईट व लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिसमें छाती में ईंट लगने से सरिता की हालत चिंताजनक है। सुरेंद्र की तहरीर पर रसूलाबाद थाने में दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला को उपचार के लिए भेजा गया है, दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed